
पांच दिनी में 29 व 30 मार्च को चंटिया रास, 31 को हनुमानजी की झांकी व संयुक्त अखाड़े के साथ निकलेगी
रतलाम. शहर के प्राचीन बरबड़ हनुमान मंदिर पर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी पूर्ण हो चुकी हैं। यहां मंदिर परिसर में लगने वाले पांच दिवसीय मेले में भी इस साल बहुत कुछ नया होने वाला हैं। मंदिर परिसर में दो दिन चंटिया रास होगा। शहर के संयुक्त अखाड़ों के साथ हनुमानजी की झांकी चल समारोह धूमधाम से निकाला जाएगा।
बरबड़ मेला परिसर में 29 मार्च से 2 अप्रेल तक आयोजित होने वाले 5 दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले की शुरुआत रविवार को शाम 5 बजे बरबड़ हनुमान मंदिर पर मंत्री चेतन्य काश्यप व सांसद अनिता चौहान के मुख्य आतिथ्य में शुरू होगा। अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल करेंगे। पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा व पार्षदों के विशेष आतिथ्य में पूजा-अर्चना की जाएगी।
ये रहेंगे बरबड़ मेले में प्रमुख आयोजन
सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी धर्मेन्द्र व्यास ने मेले में निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 29 मार्च की शाम 5 बजे सुन्दरकाण्ड के साथ मेला शुभारंभ व शाम 7 बजे मेला परिसर में चंटिया रास होगा। 30 मार्च की शाम 7 बजे से चंटिया रास होगा। 31 मार्च को राम मंदिर से शाम 7 बजे हनुमानजी की झांकी व संयुक्त अखाड़े के साथ चल समारोह व शाम 7.30 बजे से सांस्कृतिक मंच पर श्रीराम व हनुमानजी पर आधारित भक्ति संध्या होगी। 1 अप्रेल को स्टैण्डअप कॉमेडियन शो व लाईव आर्केस्ट्रा तथा मेले के अंतिम दिन 2 अप्रेल को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। पार्षदों ने नागरिकों से आग्रह किया है िक मेला शुभारंभ एवं बरबड़ मेले में आयोजित चंटिया रास, हनुमानजी की झांकी व संयुक्त अखाड़े के साथ चल समारोह तथा रात्रि में निगम रंगमंच पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर सफल बनाए।
महापौर ने समय-सीमा में कार्य करने के दिए निर्देश
नगर निगम की ओर से बरबड़ हनुमान मेले में 29 व 30 मार्च को आयोजित होने वाले चंटिया रास की व्यवस्थाओं का जायजा महापौर प्रहलाद पटेल ने लेकर समस्त व्यवस्थाऐं समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधितों को दिए। दो दिवसीय चंटिया रास का आयोजन सफलता पूर्वक हो इसके लिए महापौर ने पर्याप्त प्रकाश, विद्यतु सज्जा, मैदान समतलीकरण, पानी छिडक़ाव करवाये जाने के साथ ही साउण्ड, ट्रस, एलईडी स्क्रीन, मंच सज्जा आदि व्यवस्थाऐं करवाए जाने के निर्देश दिये साथ ही चंटिया रास के विजेताओं के निर्णय हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने निर्णायकों से चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, सोनू यादव, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, सुरेन्द्र बोहरा, जलज सांकला, विशाल अग्रवाल, क्षितिज ठाकुर, निलेश सोनी, राकेश पिपाड़ा, राधेश्याम पांचाल, मांगीलाल सांकला, श्याम सांकला, परमानन्द पहलवान, पवन सोलंकी, ऋषि पंड्या किरण चौहान आदि उपस्थित थे।
Updated on:
28 Mar 2026 10:40 pm
Published on:
28 Mar 2026 10:39 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
