रतलाम

चीन के जजों ने 110 मॉडल में से गीतिका को चुना मिस एमपी, Video में देखें उनकी अदाएं

गीतिका ने सात राज्यों को पछाड़कर हासिल किया ताज
2 min read
• •
Updated: 7 Oct 2021, 11:56 AM IST
Chinese judges chose Geetika out of 110 models as Miss MP
Chinese judges chose Geetika out of 110 models as Miss MP

रतलाम. मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की बेटी गीतिका मिस एमपी चुनी गई हैं. वे 110 मॉडल को पछाड़कर मिस एमपी बनी हैं. पिछले वर्ष वे टॉप 10 में आई थीं और तब ही एक नंबर पर आने का प्रण ले लिया था. आगे बढऩे का यह हौसला आखिरकार उन्हें विजेता बना ही गया. गीतिका को नेशनल थीम पर सबसे ज्यादा अंक मिले, वे राउंड में टॉप पर रहीं.

शहर के सुभाष नगर की गीतिका सुयाल ने राजस्थान के रणथंबोर में एक निजी एजेंसी की प्रतियोगिता में मिस एमपी का खिताब जीता है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 110 प्रतियोगी पहुंचे थे, उनमें गीतिका का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में पिछले वर्ष भी गीतिका ने सहभागिता की थी और अंतिम समय में वे टॉप 10 में तो जगह बना पाई, लेकिन मिस एमपी नहीं बन पाई।

पिछले वर्ष प्रतियोगिता में टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब हुई गीतिका ने तब ही अगली बार जीतने का प्रण कर लिया था। प्रतियोगिता जीतने के बाद गीतिका ने 'पत्रिका' को बताया कि विजेता बनने के पूर्व कई राउंड से गुजरना पड़ा। इसमें टेलेंट राउंड, पूल शूट, पोर्ट फोलियो शूट, नेशनल थीम आदि रहे। अंत में विजेता बनाने में नेशनल थीम का अहम योगदान रहा।

गीतिका के पिता विनोद सुयाल व माता मनीषा सुयाल इस दौरान हौसला बढ़ाने के लिए साथ रहे। गीतिका की माता मनीषा स्वयं मेकअप आर्टिस्ट है व कई अभिनेत्रियों के लिए मेकअप का काम कर चुकी है। प्रतियोगिता में अंतिम राउंड में जो 110 प्रतियोगी रहे थे, उन सभी को तैयार मनीषा ने ही किया था। प्रतियोगिता में चीन से आए कैथ जेकसन व सूरत के जगदीश पुरोहित निर्णायक की भूमिका में रहे।

गीतिका ने बताया उनकी पूरे वर्ष की मेहनत में माता-पिता का काफी का सहयोग रहा। आयोजन में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, दिल्ली आदि स्थान से प्रतियोगी आए थे। यहां से आए प्रतिभागियों को पछाड़कर गीतिका ने ये ताज हासिल किया. बेटी की इस उपलब्धि पर शहरभर में खुशी व्यक्त की जा रही है. गीतिका को बधाई देने का सिलसिला चल रहा है.

Updated on:
7 Oct 2021, 11:56 AM IST
Published on: