दोपहर में पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद, पति के सिर पर संडासी मार स्वंय को लगाई आग, महिला की मौत,
रतलाम। औद्योगिक थाना क्षैत्र अंतर्गत जवाहर नगर(पीएण्डटी कालोनी)क्षैत्र में बुधवार दोपहर को पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी की जलने से मौत हो गई। पति का कहना है कि विवाद के दौरान पत्नी ने संडासी से उस पर हमला कर दिया और स्वयं को आग लगा ली। बाद में महिला और पति को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकीत्सकों से महिला को मृत घोषित कर दिया। पति को सिर में चोंट लगी है।
पुलिस के अनुसार पीएंडटी कॉलोनी निवासी योगेश पिता जगदीश तोमर उम्र 45 और उसकी पत्नी मृतका रितू तोमर 41 के दो बेटे युवराज 12 व यश 9 साल और दो बेटियां जाह्नवी 8 तथा मुस्कान 6 साल हैं। सोमवार को युवराज घर से कहीं चला गया तो लौटा नहीं था। इस पर योगेश ने गुमशुदगी औद्योगिक क्षेत्र थाने में इसकी जानकारी दी। अगले दिन यानि बुधवार दोपहर करीब सवा तीन बजे पति-पत्नी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। पति योगेश का कहना है कि विवाद में पत्नी रितु ने उसके सिर पर संडासी से वार किया। इससे सिर और आंख के ऊपर चोट आई। दोनों के बीच फिर मारपीट भी हुई। योगेश ने बताया विवाद के बाद रितू ने घर में रखा पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। आग लगने की सूचना मिलने के बाद पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाई। सूचना पर 3.20 बजे फायर ब्रिगेड तथा डायल १०० को फोन लगाया। पुलिस ने घायल योगेश और गंभीर हालत में जली हुई रितू को जिला अस्पताल पहुंचाया जिला अस्पताल में रितु को मृत घोषित कर दिया।
मुश्किल से अंदर तक पहुंचे कर्मचारी
घर के अंदर से बंद करके आग लगाने की बात जिसने भी सूनी वह अचंभे में आ गया। अंदर से महिला को बाहर निकालने के लिए दरवाजा तोड़ा गया किंतु अंदर इतना धुआं हो गया था कि दम घुटने के डर से कोई अंदर जाने की हिम्मत भी नहीं दिखा पा रहा था। सूत्र बताते हैं कि पति इस दौरान छत पर बैठा हुआ मिला जबकि पत्नी अंदर कमरे में जल गई थी। आग कैसे और किसने लगाई इस बात की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। पुलिस जांच में ही साफ हो पाएगा कि आग कैसे लगी। सूत्र बताते हैं कि पति योगेश हिस्ट्रीशीटर के रूप में क्षेत्र में कुख्यात रहा है।
इनका कहना है
पुलिस को सूचना मिली थी कि पीएण्डटी कालोनी क्षैत्र में एक घर में आग लग गई है। मौके पर पहुंचे तो आग से महिला रीतु पति योगेश के झुलसने की जानकारी मिली, महिला को अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया। पति ने प्रारंभिक रुप से पति-पत्नी के बिच विवाद में महिला द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगाना बताया है। मामले की जांच की जा रही है।
-विजय सागरिया, एसआई, ओद्योगीक क्षैत्र थाना, रतलाम