23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारी पड़ सकता है कार्बाइड गन एवं लैंप का उपयोग

कार्बाइड गन और कार्बाइड के उपयोग पर प्रशासन सख्त हो गया है। इसके उपयोग, भंडारण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोई इसकी बिक्री या उपयोग करता है तो उस पर भारी पड़ सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Kamal Singh

•

Updated: 23 Oct 2026, 9:57 PM IST

ratlam news

दुकान में चेकिंग करते हुए पुलिस अफसर।

रतलाम. दीपावली पर्व के दौरान कार्बाइड गन और लैंप का उपयोग करना भारी पड़ सकता है। इसके उपयोग, भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। कोई इसकी बिक्री, उपयोग या भंडारण करता है तो उस पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। पुलिस प्रमुख बाजारों में व्यापारियों को इसके लिए जागरुक कर रही है कि इस प्रतिबंधित वस्तु के उपयोग, भंडारण और बिक्री से बचें।

खतरनाक भी होता है उपयोग

कार्बाइड गन एवं कार्बाइड लैंप का उपयोग खतरनाक हो सकता है। इनमें होने वाली रासायनिक प्रतिक्रिया तथा अचानक अत्यधिक दबाव उत्पन्न होने से आंखों की रोशनी जाने, चेहरे पर गंभीर जलन और गंभीर चोटें लगने का खतरा रहता है। दीपावली के दौरान कुछ लोग इनका उपयोग करते हैं। जिले के कुछ किसान भी फसलों की सुरक्षा के लिए जंगली जानवरों को भगाने के लिए इनका इसका उपयोग करते हैं। यह उनके लिए भी खतरनाक है।

बाजार में दे रहे समझाइश

एसपी अमित कुमार ने बताया एएसपी रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं एएसपी शहर राकेश पन्द्रो के मार्गदर्शन में पुलिस प्रमुख बाजारों में दुकानों की चैकिंग कर रही है। इस दौरान दुकानदारों को कार्बाइड गन एवं कार्बाइड लैंप का विक्रय नहीं करने तथा शासन से जारी प्रतिबंधात्मक निर्देशों का पालन करने की समझाइश दी जा रही है।

2 वर्षीय बिछड़े बालक को सुरक्षित थाने पहुंचाया

बाजार में अपने परिजनों से बिछड़े लगभग 2 वर्षीय बालक को सजग नागरिकों ने माणकचौक थाने पुलिस की मदद से सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया।

थाना क्षेत्र बाजार में आए एक परिवार का 2 वर्षीय बालक अपने परिजनों से बिछड़ गया था। इस दौरान संभव पिता विनोद पिछोलिया निवासी तेजानगर एवं सरोज पति प्रभाकर गेहलोत ने संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बालक को माणकचौक थाने पर सुरक्षित पहुंचाया। थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयासों से बालक के परिजनों का पता लगा लिया गया। उनसे बच्चे के बारे में पुष्टि के बाद उन्हें सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने सजग नागरिकों और पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनका आभार भी जताया।

भाई ने भाई को पीटा

पारिवारिक विवाद में धानमंडी निवासी अंकित पिता अभय जैन (44) के साथ उसके ही बड़े भाई गुलमोहर कॉलोनी निवासी आशीष पिता अभय जैन ने मारपीट कर दी। धानमंडी में दोनों की दुकाने पासपास होने से आए दिन विवाद होते रहते। माणकचौक पुलिस ने केस दर्ज किया है।

घर के सामने कचरा डालने पर विवाद

बड़ावदा थाने के गांव मगराबड़ावदा में घर के सामने कचरा डालने के विवाद में दो महिलाओं में बोलचाल हो गई। इसमें एक महिला के पति रमेश पिता कालू ने झगड़ा करने से मना किया तो पड़ौसी महिला अमरती बाई ने लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया। घायल की रिपोर्ट पर बड़ावदा पुलिस ने केस दर्ज किया है। दूसरी तरफ अमरती के पति दशरथ पिता कारुलाल ने भी रमेश, अरविंद पिता नाहरजी, कान्हा पिता नाहरजी और शानू पिता कालू के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया।

खेत में बिजली के खंबों को लेकर मारपीट

नामली थाने के पुराने पंचेड़ रोड पर दो खेत मालिकों के बीच खेत में बिजली के खंभे गाढऩे की बात पर विवाद में मारपीट हो गई। नामली पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से मूलचंद पिता शंकरलाल सोनावा की रिपोर्ट पर तेजराम पिता रामलाल और उमेश पिता सुरेश पर और दूसरे पक्ष के तेजराम की रिपोर्ट पर मूलचंद पिता शंकरलाल सोनावा उसके पुत्र गौरव के खिलाफ केस पंजीबद्ध किया है।