सीईओ ने बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अच्छी मेहनत से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासित रहने, मेहनत करने तथा अपनी क्षमता के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन ने संबंधित अधिकारियों के साथ सिविल अस्पताल आलोट, जवाहर नवोदय विद्यालय आलोट, ग्राम खामरिया स्थित गौशाला तथा ज्ञानार्जन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया।