रतलाम

आठ साल बाद भी बिजली कनेक्शन का इंतजार, डीपी खा रही धूल

मंडी प्रशासन और इंजीनियर की लचर व्यवस्था, मिलीभगत से लग रहा मंडी को चपत
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Oct 2018, 5:45 PM IST
patrika
आठ साल बाद भी बिजली कनेक्शन का इंतजार, डीपी खा रही धूल

रतलाम. सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी में डीपी लगने के ३ माह बाद भी इंजीनियर और मंडी प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कम्पनी से कनेक्शन नहीं ले पाए है। हालात इतने खराब है कि मंडी प्रशासन ने व्यापारियों को ५० दुकानें तो बनाकर दे दी, लेकिन ८ साल के बाद भी व्यापारियों को स्थाई कनेक्शन नहीं दे पाया, इसके चलते कोई अस्थाई तो कोई सीधे तार जोड़कर काम चला रहा है। पिछले दिनों भी तीन-चार दिन बिजली आधी मंडी में बंद और आधी में चालू थी। कई दुकान तो मंडी की बिजली का अवैध रूप से उपयोग कर प्रतिष्ठान को रोशन कर रहे हैं और बिल मंडी प्रशासन के खाते से जा रहा है। पूर्व में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने पर कई व्यापारियों के कनेक्शन काटे और वसूली भी की जा चुकी है।
मंडी इंजीनियर राजेंद्र भावसार का कहना है कि सैलाना बस स्टैंड सब्जी मंडी में डीपी लग चुकी है, एमपीईपी बिजली बंद करके कनेक्शन जोड़ेगी तो चालू हो जाएगी। एक लग गई है, एक डीपी और लगना है। मंडी के ठेकेदार एक डीपी और लगाएंगे। बिजली विभाग के द्वारा जब मंडी की डीपी में पावर सप्लाय शुरू हो जाएगा, तब सभी को कनेक्शन मिल जाएंगे, 8-10 दिन में चालू हो जाएगा।

इनका कहना
अस्थाई कनेक्शन काम चला रहे हैं। पिछले सप्ताह भी तीन-चार दिन बिजली बंद हो गई थी, मंडी सचिव को मौखिक शिकायत की थी। स्थाई बिजली नहीं मिलने के कारण बरसों से व्यापारी परेशान है।

- सलीम मोहम्मद, व्यापारी, सब्जी मंडी सैलाना बस स्टैंड,रतलाम


कल दिखवाता हूं
सब्जी मंडी सैलाना बस स्टैंड में डीपी में कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है, ऐसा कुछ नहीं है, पता करवा लेता हूं मामला क्या, कल दिखवाता हूं। - दीक्षित रेवडिय़ा, कार्यपालन यंत्री मप्र विद्युत वितरण कम्पनी, शहर संभाग

Updated on:
13 Oct 2018, 5:45 PM IST
Published on: