रतलाम

एमपी के पूर्व गृहमंत्री का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

Bharat Singh Passes Away : कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व गृह एवं उद्योग मंत्री भारत सिंह का निधन हो गया। भारत सिंह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उनका निधन हो गया है।
2 min read
Bharat Singh Passes Away

Bharat Singh Passes Away : मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत सिंह का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि भारत सिंह बीते कुछ दिनों से बीमार थे। निधन की खबर फैलते ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। ये भी जान लें कि भार सिंह एमपी के पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के कार्यकाल में मंत्री रहे हैं।

शुक्रवार सुबह कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व गृह एवं उद्योग मंत्री भारत सिंह का निधन हो गया। भारत सिंह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज उनका निधन हो गया है।

गृह एवं उद्योग मंत्री रह चुके हैं भारत सिंह

भारत सिंह तत्कालीन कांग्रेस के मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल में गृह एवं उद्योग मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

शनिवार को अंतिम संस्कार

जैसे ही भारत सिंह के निधन की खबर मिली, परिजन और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजन पार्थिव देह को लेकर रतलाम से रवाना हो गए हैं। अंतिम यात्रा कल 7 दिसंबर शनिवार को उनके निवास स्थान गढ़ी से सुबह 10.30 बजे ईदगाह के पीछे पारिवारिक मुक्तिधाम में जाएगी।

Updated on:
06 Dec 2024 11:31 am
Published on:
06 Dec 2024 11:30 am