7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला पुलिसकर्मी का अस्पताल में बवाल, डॉक्टर पर दिखाया वर्दी का रोब, Video

MP News : डॉक्टर द्वारा बेड रेस्ट न लिखने पर भड़की महिला पुलिसकर्मी ने जिला अस्पताल में काटा जमकर बवाल। महिला पुलिसकर्मी की चीख पुकार सुनकर अस्पताल में लगी लोगों की भीड़। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दतिया

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Dec 2024, 10:27 AM IST

MP News

MP News :मध्य प्रदेश के दतिया जिला अस्पताल में एक महिला पुलिसकर्मी ने जमकर बवाल काटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी ने सिर्फ इस बात पर हंगामा खड़ा कर दिया कि, डॉक्टर ने पर्चे में उन्हें बेड रेस्ट नहीं लिखा। इसपर लेडी पुलिस इस कदर भड़की की जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। फिलहाल, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि, महिला पुलिसकर्मी के हाईवोल्टेज ड्रामें का ये मामला दतिया जिला अस्पताल का है। यहां बीती रात एक महिला पुलिसकर्मी सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। पुलिसकर्मी ने डॉक्टर से कहा कि पर्चे में बेड रेस्ट लिख दो, लेकिन डॉक्टर ने हालत सामान्य होने के कारण लेडी पुलिस को बेड रेस्ट के बजाए दवा लिखकर जाने को कहा।

महिला पुलिस ने इस कदर काटा बवाल

डॉक्टर की ये बात महिला पुलिसकर्मी को इस कदर नागवार गुजरी कि वो भड़क उठी। उसकी चीख पुकार सुनकर अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। वहीं अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिकर्मी का हंगामा कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। फिलहाल, देखने वाली बात ये है कि अब इस मामले में उच्च अधिकारी क्या संज्ञान लेते हैं?