Gang Rape Video : कोर्ट में भारी पुलिस बल के बीच पांचों आरोपियों को पेश किया गया। यहां पर सरकारी वकील ने रिमांड नहीं मांगा तो अन्य अभिभाषक ने विरोध कर दिया। सभी अभिभाषक अब विशेष न्यायाधीश से मिलने पहुंचे है। जिला अभियोजन अधिकारी से जमकर बहस हुई है। आरोपियों का रिमांड नहीं मांगने के विरोध में वकील धरने पर बैठ गए है।

रतलाम। Gang Rape Video : रतलाम में स्कूली नाबालिग छात्रा से गैंगरैप के बाद गिरफ्तार हुए पांच आरोपियों को गुरुवार शाम को कोर्ट में पेश किया गया। यहां पर कोर्ट में भारी पुलिस बल के बीच पांचों आरोपियों को पेश किया गया। यहां पर सरकारी वकील ने रिमांड नहीं मांगा तो अन्य अभिभाषक ने विरोध कर दिया। सभी अभिभाषक अब विशेष न्यायाधीश से मिलने पहुंचे है। जिला अभियोजन अधिकारी से जमकर बहस हुई है। आरोपियों का रिमांड नहीं मांगने के विरोध में वकील धरने पर बैठ गए है।
बता दे कि शहर के निजी स्कूल में पढऩे वाली एक नागालिग छात्रा के साथ उसी के सहपाठी ने ब्लैकमेल करके पहले रैप किया। बाद में सहपाठी ने अपने मित्र के साथ मिलकर फिर से गैंगरैप किया। सहपाठी ने ब्लैकमेल करते हुए रुपए से लेकर जेवर तक ले लिए। मामला जब सामने आया तो पूरा शहर गुस्से में आ गया। इसके बाद बुधवार से लेकर गुरुवार तक जमकर विरोध प्रदर्शन हुए।
लाठीचार्ज से लेकर आंसूगैस तक
मामले में विरोध प्रदर्शन करने वाले जब सड़क पर बैठ गए व उस होटल की तरफ बढऩे लगे जहां गैंगरैप हुआ था तब पुलिस ने लाठीचार्ज किया व आंसू गैस के दो बार गोले छोडे़। मामले में डिप्टी कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ को प्रदर्शन करने वालों को चेतावनी देनी पड़ी। इतना ही नहीं, एसपी गौरव तिवारी को स्वयं लठ्ठ लेकर मैदान में उतरना पड़ा।
कोर्ट में जमकर विरोध
जब आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया तो पुलिस ने रिमांड नहीं मांगा। इसके बाद अभिभाषक नाराज हो गए। अभिभाषक इस बात से नाराज हुए कि पुलिस रिमांड क्यों नहीं मांगा गया। इसके बाद सभी अभिभाषक विशेष न्यायाधीश से मिलने चले गए। अभिभाषकों का तर्क है कि गंभीर मामले में पुछताछ पुलिस को करना चाहिए। इसके लिए रिमांड लेना जरूरी है।