रतलाम

VIDEO रतलाम में स्कूली छात्रा से गैंगरैप मामले में नया मोड़

Gang Rape Video : छात्रा से गैंगरेप, बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता सारस्वत को थमाया नोटिस, 11 अक्टूबर को साधारण सम्मेलन भी बुलाया।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2019, 5:53 PM IST
gang rape in ajmer
gang rape in ajmer

रतलाम। Gang Rape Video : रतलाम में स्कूली छात्रा से गैंगरैप मामले में नया मोड़ आ गया है। दो दिन पूर्व ही गैंगरेप के आरोपियों का कोर्ट में केस लडऩे वाले वकील ने कोर्ट के समक्ष बार एसोसिएशन से हमले की आशंका जताई थी। जिसको लेकर अब बार एसोसिएशन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। सुरक्षा मांगने वाले वकील अनिल सारस्वत को जिला अभिभाषक संघ ने नोटिस देकर 11 अक्टूबर तक जवाब तलब किया है। इसी दिन जिला अभिभाषक संघ की दोपहर 2 बजे नए सभागृह में साधारण सभा भी आयोजित की गई है जिसमें अधिवक्ता के जवाब पर चर्चा होगी। बता दे कि इस मामले में कॉलेज के बाहर जमकर प्रदर्शन हुआ था व विद्यार्थियों ने सड़क पर बारिश में बैठकर प्रदर्शन किया था।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की दशा में अधिवक्ता पर संघ बड़ी कार्रवाई कर सकता है। संघ के अध्यक्ष दशरथ पाटीदार ने इसे संघ का अंदरुनी मामला बताते हुए इस पर किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। उधर अधिवक्ता अनिल सारस्वत ने जिला अभिभाषक संघ की तरफ से मिले नोटिस की पुष्टि की है। गैंगरेप के आरोपियों प्रदीप अग्रवाल और दीपक उर्फ दीपू की तरफ से केस लडऩे के लिए आवेदन लगाने वाले अधिवक्ता अनिल सारस्वत का सुुरक्षा मांगने को लेकर विवाद भी चल रहा है। सारस्वत का सुरक्षा के लिए आवेदन सामने आने के बाद शुक्रवार को कोर्ट परिसर में ही कुछ महिला अधिवक्ताओं ने उन्हें हार पहनाते हुए उन पर कटाक्ष भी किए थे।

यह है पूरा मामला
10वीं की छात्रा से गैंग रैप करने के मामले में गिरफ्तार दो नाबालिगों की मदद करने के मामले में पुलिस पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में रतलाम में आमजन ने बड़ा विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया था। जिला अभिभाषक संघ ने गैंग रेप के आरोपियों का पुलिस रिमांड नहीं मांगे जाने पर कोर्ट में धरना दिया था। अब दो आरोपियों की तरफ से केस लडऩे का आवेदन अभिभाषक संघ के ही सदस्य अनिल सारस्वत की तरफ से लगाकर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। इसे लेकर ही जिला अभिभाषक संघ ने नाराजगी जताई है। बता दे कि इस मामले में कॉलेज के बाहर जमकर प्रदर्शन हुआ था व विद्यार्थियों ने सड़क पर बारिश में बैठकर प्रदर्शन किया था।

Updated on:
6 Oct 2019, 5:53 PM IST
Published on: