रतलाम

सितंबर के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश के इन शहरों में भारी बारिश की चेतावनी

सितंबर के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश के इन शहरों में भारी बारिश की चेतावनी
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2018, 8:02 AM IST
heavy rain in the first week of september in madhya pradesh hindi news
heavy rain in the first week of september in madhya pradesh

रतलाम। सावन माह समाप्त हो गया है। अब भादपद्र लग गया है। ज्योतिषियों के अनुसार अब मध्यप्रदेश के अनेक शहरों में भारी बारिश होगी। अब तक जो जिले पिछले वर्ष की बारिश से पिछे चल रहे है, अनुमान की बारिश में भी कम है, वो भी अब तरबतर हो जाएंगे। एेसे में न सिर्फ रतलाम, मंदसौर, नीमच में बल्कि मध्यप्रदेश के अनेक शहरों में झमाझम मानसून बरसेगा। ये बात मध्यप्रदेश के वरिष्ठ ज्योतिषी व केरल की तंडी ज्योतिष परंपरा के जानकारी वीरेंद्र रावल ने कही। वे रतलाम के इंद्रा नगर में मानसून भादपद्र माह में कैसा होगा विषय पर बोल रहे थे।

ज्योतिषी रावल ने कहा कि अगस्त माह समाप्त हो गया है। अब सितंबर लग गया है। पहले व दूसरे दिन आसमान में बादल है। इसने भले गर्मी को कम किया हो, लेकिन उमस ने परेशानी को बढ़ा दिया है। एेसे में अब झमाझम बारिश का समय करीब आ गया है। बता दे कि ज्योतिषियों की तरह मौसम विभाग भी मध्यप्रदेश में सितंबर के पहले सप्ताह में बेहतर बारिश की बात कह चूका है। इसी तरह ज्योतिषियों के अनुसार सितंबर के पहले सप्ताह में रतलाम सहित मध्यप्रदेश के अनेक शहरों में बेहतर बारिश की बात कही गई है।

यहां होगी जोरदार बारिश

ज्योतिषियों के अनुसार मध्यप्रदेश के दक्षिण क्षेत्र सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में तेज बारिश होगी। मंदसौर, रतलाम, नीमच, इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, झाबुआ, दमोह, सतना, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, शहडोल, उमरिया आदि जिलो में जमकर बादल होंगे व बारिश भी तेज होगी। इसकी एक बड़ी वजह शुक्र का तुला राशि में आना है। शुक्र के तुला राशि या स्वयं की राशि में होने से आकाश में बारिश के बेहतर योग बनेंगे।

अचानक होगी तेज तो कभी कम

ज्योतिषियों के अनुसार ग्रह-नक्षत्र के अनुसार ये साफ दिख रहा है कि अचानक तेज बारिश होगी तो तेज हो रही बारिश एकदम से कम होकर बंद हो जाएगी। बंद होने के बाद लगेगा कि अब बारिश नहीं होगी, लेकिन फिर से तेज बारिश शुरू हो जाएगी। इसलिए सितंबर के पहले सप्ताह में अधिक सावधानी रखने की जरुरत है।

Published on: