
shukra ka rashi par asar hindi me
रतलाम। आकाशगंगा में 1 सितंबर की रात 11 बजकर 29 मिनट से एक बड़ी खगोलिया घटना हो रही है। ये घटना पांच राशि वालों का नसीब बदलकर रख देगी। 120 दिन के लिए होने वाली ये घटना न सिर्फ राशि बल्कि भारत के लिए भी खुश खबरें लेकर आएगी। असल में 1 सितंबर की रात से शुक्र कन्या राशि से तुला राशि में जा रहे है। ये 1 जनवरी की रात 8 बजकर 42 मिनट तक तुला राशि में रहेंगे। ये बात रतलाम के पूर्व राज परिवार के ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने कही। वे नक्षत्रलोक में शुक्र के कन्या राशि से तुला राशि में होने वाले परिवर्तन के बारे में बता रहे थे।
ज्योतिषी जोशी ने बताया कि दैत्यों सहित महापंडित श्री रावण के गुरु शुक्र को संगीत, फिल्म, श्रृंगार से लेकर तरक्की का ग्रह माना गया है। ये ग्रह 120 दिन तुला राशि में रहने के दौरान 5 अक्टूबर 2018 की रात 12 बजकर 35 मिनट पर तुला राशि में वक्री होगा। इस ग्रह का वक्री रहने का समय 16 नवंबर की शाम को 4 बजकर 21 मिनट तक की अवधि का रहेगा। इसके बाद ये फिर से तुला राशि में मार्गी हो जाएंगे। इन चार माह में ये पति-पत्नी सहित पे्रमी-पे्रमिका के रिश्तों में मधुर संबंध पांच राशि में बनाएंगे तो शेष की राशि में उतार-चढ़ाव लाएंगे। इस घटनाक्रम से आर्थिक स्थिति पर भी बड़ा असर पडेग़ा।
इन पांच राशि वालों को देगा लाभ
मेष राशि- इस राशि पर शुक्र सातवा होगा। इस दौरान परिवार में खुशी का अवसर प्राप्त होगा। मिष्ठान खाने को मिलेगा। सेहत बेहतर रहेगी। यात्राओं के योग अधिक बनेंगे। धन का लाभ होगा। बेहतर फल प्र्राप्ती के लिए नीले रंग का फूल कमजोर वर्ग के लोग को दान करें।
मिथुन राशि- इस राशि वालों को शुक्र पांचवा रहेगा। इससे धन का लाभ होगा। पे्रम में सफलता मिलेगी। परिवार में उत्साह रहेगा। यात्रा का योग बनेगा। लाभ के अनेक रास्ते बनेंगे। इस राशि वालों को शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। ये राशि वाले गाय को प्रतिदिन घी लगी रोटी देंगे तो अधिक लाभ होगा।
कर्क राशि- इस राशि वालों को शुक्र चौथे भाव का लाभ देगा। चौथा भाव भूमि, भवन, आवास आदि का रहता है। इनसे जुड़े लाभ मिलेंगे। मां का स्नेह मिलेगा। बाहरी संबंध बनाने के अवसर मिलेंगे, इनका लाभ उठाए। बेहतर फल मिले इसके लिए काजल का दान घर के बाहर के लोगों को करें।
वृश्चिक राशि- इस राशि वालों को शुक्र बरहवा रहेगा। बारहवा शुक्र हर प्रकार के सुख उपलब्ध कराता है। विदेश यात्रा या विदेशी लोगों से धन का लाभ होगा। शत्रु परास्त होंगे। मन की सब इच्छाएं पूरी होगी। शेयर में रुपए लगाएंगे तो लाभ होगा। बेहतर फल मिले इसके लिए गाय की सेवा करें।
मकर राशि- इस राशि वालों का नसीब जागने का समय अब आ गया है। दसवा शुक्र परिवार की किसी महिला की वजह से भाग्य के रास्ते खोलेगा। आप इस समय सफलता की ऊंची उड़ान पर रहेंगे। इस समय आप धन बचाकर चलेंगे तो आपको लाभ होगा। मकान से जुडे़ कार्य में सफलता मिलेगी। बेहतर फल मिले इसके लिए दही या दही से बने प्रदार्थ मंदिर में दान करें।
ये राशि वालें रहे संभलकर
इस दौरान वृषभ राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, धनु राशि, कुंभ व मीन राशि वालों को संभलकर रहना होगा। वृषभ राशि वालों को बेहतर फल मिले इसके लिए इत्र का दान, सिंह राशि वालों को अपने से बड़ी उम्र की महिलाओं का सम्मान, कन्या राशि वालों को गाय के दूध से बने घी का दान, तुला राशि वालों को दूध का दान, वृश्चिक राशि वालों को मां के चरणों की सेवा करने से, धनु राशि वाले चमेली के तेल का दान, कुंभ राशि वाले गाय की सेवा करने से, मीन राशि वाले दुर्गा या माता के मंदिर में नारियल के दान से लाभ पा सकेंगे।
Published on:
01 Sept 2018 01:35 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
