रतलाम

7 मार्च से बदलेगी शनि की दृष्टि, इन राशि के लोगों पर होगी माँ लक्ष्मी की असीम कृपा, क्या आपकी राशि है इसमे शामिल

7 मार्च को शनि मंगल का योग बनाएगा आपकी राशि को मालामाल।

3 min read
Mar 05, 2018
indian astrology

रतलाम। आगामी 7 मार्च को शनिमंगल का मिलन धनु राशि में होने वाला है। मंगल-शनि की युति ज्योतिष में बेहतर नहीं मानी जाती है। इसके बाद भी ये कुछ राशि वालों को मालामाल बनाएगा। ये बात रतलाम राज परिवार के ज्योतिषी पंडित अभिषेक जोशी ने रविवार को मंगल व शनि के साथ इसका महत्व विषय पर व्याख्यान देते हुए भक्तों को कही। आयोजन शहर के बिचलावास में हुआ।

मेष राशि

ये भी पढ़ें

इन राशियों पर दिखेगा बुध और शुक्र का असर,मौसम में भी आएगा बड़ा बदलाव

7 मार्च से शनि की दृष्टि में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। जिसके कारण आपको अपने जीवन में भी अनेक नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आपके पुराने अटके हुए काम तेजी से बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अपार सफलता हासिल होगी। सरकारी नौकरी के योग नजर आ रहे हैं। जो आप लगातार पिछले कई सालों से रुके हुए काम तेजी से बनेंगे रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार में विवाद उत्पन्न ना करें। परिवारिक विवाद आप को नुकसान पहुंचा सकता है। भाई-बहन बंद होने की संभावना नजर आ रही है इसके साथ साथ आपको परिवार में मां का सहयोग सबसे अधिक मिलेगा। महालक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी। 7 मार्च से आपका अच्छा समय शुरु हो रहा है। आप जो भी का महालक्ष्मी का नाम लेकर शुरू करेंगे। आपको भारी धन लाभ होगा। बाहर नियंत्रित गति से चलाएं।

मिथुन राशि

7 मार्च से आपके जीवन में कुछ नया परिवर्तन आपको देखने को मिलेंगे हमेशा कुछ अलग करने की आदत आपको सफल बनाएगी। जीवन में आप तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे। आपके और परिवार के बड़े बुजुर्गों के बीच वैचारिक मतभेद उत्पन्न ना हो सकते हैं और आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सभी प्रकार की परेशानियों को पार करते हुए आप सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। परिवार में आपको सभी का भरपूर सहयोग मिलेगा। क्रोध में आकर लिए गए बड़े डिसीजन आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं इसलिए क्रोध में आकर किसी भी प्रकार के डिसीजन ना लें तो बेहतर होगा। महालक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी। परिवार में बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है जबकि आपको अपने जीवनसाथी का विशेष सहयोग मिलेगा। महालक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी आप दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करते हुए आगे बढ़ेंगे। वाहन नियंत्रित गति से चलाएं। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है।

सिंह राशि

7 मार्च से आपके ग्रहों में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। जिसके कारण आपको अपने दैनिक जीवन में भी अनेक नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे शनि की दृष्टि में बदलाव होने के कारण आपको भारी धन लाभ होगा। पुराने अटके हुए काम तेजी से बनेंगे व्यापारिक क्षेत्र में आप तेजी से सफलता हासिल करेंगे। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। तो आपके लिए साल 2018 लाइफ चेंजिंग साबित हो सकता है। आने वाले समय में आप को आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कठोर परिश्रम करने पड़ेंगे। महालक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोशिश करें कि आपके द्वारा किए गए कार्यों से परिवार के लोगों को लाभ हो इनकम के नए स्रोत खुलेंगे। परिवार में आपको अपने भाई का सहयोग सबसे अधिक मिलेगा। मां लक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी। 7 मार्च से आपका अच्छा समय शुरु हो रहा है।

कन्या राशि

बदलाव प्रकृति का नियम है। शनि की दृष्टि में बदलाव होने से आपके व्यापार के क्षेत्र में तेजी से बढ़ोतरी होगी। महालक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी आप जो भी काम महालक्ष्मी का नाम लेकर शुरू करेंगे आपको सफलता जरूर मिलेगी। आने वाले दिनों में आपको अपने जीवन में अनेक नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सभी प्रकार की चुनौतियों से आपको चाय पीकर तेजी से आगे बढ़ेंगे। अगर आप तेजी से प्रगति करना चाहते हैं। तो आपको अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मदद लेनी पड़ सकती है। प्यार के क्षेत्र में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आने वाले दिनों में आपको सफलता के नए मार्ग प्राप्त होंगे। महालक्ष्मी की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी। परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने में आप अहम भूमिका अदा करें। समाज में आप की अलग पहचान बनेगी। कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती बड़ी से बड़ी मुश्किलों को भी आसानी से पार कर जाएंगे।

ये भी पढ़ें

अब इस तरह अपनी कुंडली से ही लगाएं पिछले जन्म का पता

Published on:
05 Mar 2018 05:02 am
Also Read
View All