रतलाम

Breaking राजधानी, दूरंतो ट्रेन में भोजन का मैन्यु बदला, गुरुवार से नए स्वाद से रुबरु होंगे यात्री

Breaking राजधानी, दूरंतो ट्रेन में भोजन का मैन्यु बदला, गुरुवार से नए स्वाद से रुबरु होंगे यात्री

2 min read
Jul 19, 2018
Feature image

रतलाम।IRCTC ने भोजन का मैन्यु बदल दिया है। देश की २६ व रतलाम रेल मंडल से निकलने वाली १४ यात्री ट्रेन में अब यात्रियों को भोजन का नया स्वाद मिलेगा। भारतीय रेलवे की सहयोगी कंपनी आईआरसीटीसी ने ये नया मैन्यु बनाया है। रेलवे के अनुसार वें यात्रियों की सुविधा अनुसार अनेक प्रकार के बदलाव कर रहे है, उसमे एक ये भी है। मंडल में यात्रियों को अब नए स्वाद का नाश्ता से लेकर भोजन मिलेगा।

अब पहले होगा यात्रियों का वेलकम

अब तक राजधानी व दूरंतो ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों को सीट पर जाने पर सिर्फ पानी की बोतल मिलती थी। अब रेलवे अपने यात्रियों का वेलकम करेगा। इसके लिए वेलकम ड्रिक्स यात्रियों को दिया जाएगा। इसके लिए राजधानी ट्रेन में नींबू पानी, रिफ्रेसिंग टिश्यू दिए जाएंगे। इसके अलावा सुबह यात्रियों को चाय या काफी में से एक कीट, 1 शुगर सेशे, टी बैग, 1 मिल्क क्रीमर सेशे के अलावा 2 बडे़ बिस्किट भी दिए जाएंगे।

सुबह व शाम का नाश्ता अलग होगा

सुबह के नाश्ते में यात्रियों को 2 कुल्चा चना, दही, 2 बेसन चिल, चटनी, 2 वेज कटलेट के अलावा फिंगर चिप्स होगा तो शाम को नाश्ते में 2 स्टफ पराठा, 100 ग्राम दही व अचार शामिल होगा। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों के मैन्यु अनुसार ढोकला से लेकर इडली को शामिल किया गया है। नानवेज नाश्ते में केप्सीकम, ऑनियन टोमेटो आमलेट मिलेगा।

लंच व डिनर भी होगा लजीज

नाश्ते के अलावा बाद में दोपहर व जरुरत अनुसार रात में डिनर भी लजीज होगा। लंच व डिनर में जो मैन्यु तय किया गया है, उसमे प्लेन राइस, जीरा राइस, मटर पुलाव व फ्राइड राइस मौसम अनुसार होगा। इसके अलावा प्लेन रोटी, पराठा, पूड़ी में से एक डिश शामिल होगी। इसके अलावा 150 ग्राम तड़का दाल, काबुली चना, राजमा, दाल मखानी, चना दाल, छोले में से एक डिश शामिल की जाएगी। इसके अलावा 100 ग्राम दही, 1 अचार का पैकेट, नमक व मिर्च का सेशे भी यात्रियों को स्वाद बढ़ाने के लिए मिलेगा।

हर जोन में अलग सब्जी मिलेगी

वेज डिश में रेलवे जोन अनुसार सब्जी देगा। मिक्स वेज, आलू गोभी, भरवा भिंडी, शिमला मिर्च, कढ़ाई पनीर, दम आलू, कश्मीरी आलू, वेज कोफ्ता, मलाई कोफ्ता जैसी सब्जियों को परेसा जाएगा। नॉनवेज खाने वालों को फिश करी, चिकन बटर मसाला, चिकन मंचूरिन जैसी डिश मिलेगी।

भोजन के बाद मिलेगा ये विशेष

रेलवे भोजन के बाद मुंह का स्वाद बदलने के लिए कुछ मिठा हो जाए की तर्ज पर आईसक्रीम, पायासम, काला जामुन, रस गुल्ला व श्रीखंड में से एक डिश यात्रियों को देगा।

ये किया है बदलाव

मैन्यु में रेलवे ने बच्चों के लिए ब्रांडेड चाकलेट्स, ग्रीन टी को शामिल किया है, जबकि सूप को हटा दिया है। पहली बा मटर पुलाव को जोड़ा गया है। दाल व सब्जी की मात्रा 120 ग्राम होगी व सूखी सब्जी अलग से 40 ग्राम की दी जाएगी।

जोन अनुसार सूची तैयार की

आमतोर पर राजधानी या दूरंतो ट्रेनमें यात्री दिल्ली, मुंबई या चैन्नई में से कही बैठे तो एक जैसा मैन्यु मिलता था। इस बार हमने जोन अनुसार इसमे बदलाव करके यात्रियों की पसंद का भोजन व नाश्ता देने का बदलाव किया। इस सूची को हमने वेबलिंक पर अपडेट किया है। इसके अलावा यात्रियों के लिए सुझाव देने का विकल्प खुला रखा है।

- सिद्धार्थसिंह, वरिष्ठ निदेशक, आईआरसीटीसी

Updated on:
18 Jul 2018 08:11 pm
Published on:
19 Jul 2018 08:01 am