26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंद्रग्रहण 2018: सावधान हो जाए ये राशि वाले, आपके साथ होने वाला…..

चंद्रग्रहण 2018: सावधान हो जाए ये राशि वाले, आपके साथ होने वाला.....
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 18 Jul 2018, 2:33 PM IST

moradabad

CHANDRA GRAHN 2018:104 साल बाद बन रहा ऐसा योग,कि आ सकती हैं ये आपदाएं

रतलाम। आगामी 27 जुलाई को आकाशगंगा में दो महत्वपूर्ण घटना होने वाली है। एक तरफ जहां पूरा देश 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा का उत्साह मनाएगा उसी शाम से चंद्रग्रहण का सुतक शुरू होकर रात में चंद्र को ग्रहण लगेगा। एेसे में कुछ खास राशि वालों को विशेष रुप से सावधान रहने की जरुरत है। ये बात रतलाम की प्रसिद्ध ज्योतिषी श्रेया जैन ने भक्तों को चांदनीचौक में कही। वे ग्रहण, सुतक व राशि पर पडऩे वाले असर के बारे में बता रही थी।

ज्योतिषी श्रेया ने बताया कि चंद्रग्रहण रात 11.45 बजे से शुरू होगा व रात 3.54 तक रहेगा। ग्रहण का मध्यकाल रात 1.50 बजे से होगा। ग्रहण मध्यप्रदेश के अलावा पूरे भारत सहित विश्व के अनेक देशों में नजर आएगा। ग्रहण के अगले दिन से बाबा महादेव को प्रसन्न करने वाला सावन माह के साथ चातुर्मास की भी शुरुआत हो जाएगी। ग्रहण की दोपहर 12.30 बजे तक भद्रा है७ एेसे में इस दिन गुरु पूर्णिमा इसी दिन मनेगी। ग्रहण कुल 3 घंटे 56 मिनट तक रहेगा। 104 मिनट वाले इस ग्रहण से अनेक राशि वालों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आएगा।

सूतक इस समय लगेगा

चंद्रग्रहण का सूतक 27 जुलाई 2018 को दोपहर 2.50 बजे से लग जाएगा। भारतीय ज्योतिष के अनुसार बच्चे, वृद्ध, रोगी आदि सूतक में शामिल न किए गए है। वे शाम को 6 बजे तक भोजन कर सकते है। यदि कोई गंभीर रुप से रोगी है तो चिकित्सक द्वारा दी गई सलाह अनुसार दवा ले सकता है।

राशि अनुसार एेसे होगा बड़ा बदलाव

मेष
लंबे समय ये चली आ रही समस्या का समाधान, सुखों में वृद्धि, नई नौकरी का ऑफर, रुका हुआ प्रमोशन, चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी।

वृष
अपने मन की भावुकता पर नियंत्रण रखें, किसी के कार्यों में आगे रहकर हस्तक्षेप न करें और न ही अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप स्वीकार करें, ग्रहण के अगले ४५ दिनों तक अपनी और परिवार की प्रतिष्ठा ध्यान में रखें, दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से इस राशि वालों का सम्मान प्रभावित हो सकता है।

मिथुन
आपके अधीनस्थ कर्मचारी, घर के पड़ोसी, मित्र या दूर के रिश्तेदार के कारण कष्ट मिलेगा, स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष रुप से सचेत रहें, शारीरिक कष्ट के योग बन रहे है।

कर्क
इस राशि वाले अपने जीवनसाथी के प्रति उदासीन न रहें, उसके स्वास्थ्य और सम्मान का विशेष ध्यान दें। भावुकता में कोई ऐसा निर्णय न ले जिससे पत्नी का स्वास्थ्य प्रभावित हो।

सिंह
ये राशि वाले दूसरों से सहयोग लेने में ग्रहण के ४५ दिनों में सफल होंगे, इनकी लोकप्रियता बढ़ेगी, यदि राजनीति में है तो उस दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी, सामाजिक कार्यों से भी प्रतिष्ठा बढेगी।

कन्या
ये राशि वाले अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे, इनकी वाणी पर नियंत्रण न रखने से रिश्तों में तनाव आएगा, पारिवारिक और व्यवसायिक तनाव मिल सकता है।

तुला
ऋणात्मक विचारों से स्वयं की पीड़ा बढ़ेगी। इनका मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। अधिक से अधिक अेहतर साहित्य पढ़े, तनाव के क्षणों में एकांत में न रहे।

वृश्चिक

इस राशि वालों की पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग है। लंबे समय से रुकी हुई व्यवसायिक सफलता मिलेगी, रुका हुआ कार्य पूरा होगा।

धनु
ये राशि वाले रुपये के लेन देन में सतर्कता बरतें। ग्रहण इस राशि वालों की भावुकता को बढ़ाएगा, किसी को उधार दिया गया धन डूब सकता है।

मकर
आपकी राशि पर वक्री मंगल के साथ केतु है और उस पर खग्रास चंद्रग्रहण है। एेसे में अपने आपको स्वास्थ्य के प्रति उदासीन नहीं होना चाहिए। इसके अलावा जोखिम भरे कार्य न करें।

कुंभ
इस राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। भावुकता का लाभ उठाकर कोई व्यक्ति छल कर सकता है। जिससे धन या प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है। इसलिए सावधान रहे।

मीन
यदि आप प्रमोशन या नए अनुबंध की दिशा में प्रयास कर रहें है तो ये ग्रहण के अगले ४५ दिनों में सफलता मिलेगी। प्रयास करने पर शासन व सत्ता से भी सहयोग मिल सकता है। मीन राशि वालों को आर्थिक और व्यवसायिक दोनों तरह से यह ग्रहण लाभदायी होगा।