सीबीएसई ने घोषित किया jee main का रिजल्ट... ऐसे चैक करें अपना स्कोर
रतलाम. देशभर के आईआईटी सहित एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए सीबीएसई द्वारा आयोजित होने वाली jee main परीक्षा के परिणाम सोमवार को जारी कर दिए गए। इस परिणाम का बच्चे लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी परिणाम के आधार पर आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। जेईई मेंस एक प्री एग्जाम है जिसे क्रैक करने वाले बच्चे ही जेईई एडवांस में शामिल हो पाएंगे। जिन्होंने जेईई मेंस का एग्जाम क्लियर किया है वे एडवांस परीक्षा के जरिए आईआईटी, एनआईटी सहित देशभर के काई सरकारी मान्यता प्राप्त इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक और बी आर्किटेक्ट जैसे कोर्स में एडमिशन हासिल कर सकेंगे। बच्चे अपना परिणाम इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
निजी कॉलेजों में भी प्रवेश का मौका
इसके अलावा देशभर के कई निजी संस्थान इसी परीक्षा के स्कोर के आधार पर स्टूडेंट्स को प्रवेश देते हैं। निजी संस्थानों में जेईई मेंस के स्कोर के आधार पर प्रवेश मिल जाता है वे कोई अलग से परीक्षा नहीं लेते लेकिन आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा में भाग लेना और उसे क्लियर करना ही जरूरी होगा।
परीक्षा पैटर्न में बदलाव
इस प्रवेश परीक्षा में रतलाम के भी कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था और उन्हें सफलता भी मिली है। जेईई एडवांस एक स्क्रीनिंग टेस्ट कैसा है जो जेईई मेंस के बाद आयोजित किया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब सीबीएसई ने जेईई की परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। इससे पहले जेईई एडवांस में बच्चों के बारहवीं के एग्जाम को आधार मानकर परिणाम जारी किए जाते थे और उन्हें प्रवेश दिया जाता था। बदले से परिदृश्य में केवल जेईई मेंस के स्कोर के आधार पर एडवांस में प्रवेश मिलेगा। एडवांस क्लियर करने पर आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश मिल जाएंगे। इससे पहले 12वीं के परसेंटाइल को भी जेईई एडवांस की परीक्षा में जोड़ा जाता था। और उसके बाद परसेंटेज निकाल कर के बच्चों को प्रवेश मिलता था।