4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतलाम में स्पेशल नवरात्र की धूम: गरबा-डांडिया का रंग

मातारानी की अगवानी की तैयारी में सजने लगे गरबा पांडाल, 11 अक्टूबर को घटने स्थापना के साथ कालिका माता के दरबार में दोनों समय गरबा रास होंगे। कालिका माता मंदिर में पंजीयन की शुरुआत
2 min read
Google source verification
Sharadiya Navratri, Kalika Mata Ratlam

मातारानी की अगवानी की तैयारी में सजने लगे गरबा पांडाल, 11 अक्टूबर को घटने स्थापना के साथ कालिका माता के दरबार में दोनों समय गरबा रास होंगे। कालिका माता मंदिर में पंजीयन की शुरुआत

रतलाम। शारदीय नवरात्र में गरबा और डांडिया की धूम के लिए पांडाल और मातारानी के दरबार सजने लगे हैं। कहीं रंगारंग गरबारास होंगे तो कहीं पुरुषों की शुरुआत में चंटिये और फैंसीड्रेस होगी। मातारानी की मिट्टी की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं, अलग-अलग स्थानों पर भी मूर्तिया घट स्थापना के लिए पहुंच रही पांडालों की तैयारी शुरू हो गई हैं।

11 अक्टूबर को घट स्थापना के साथ कालिका माता के दरबार में दोनों समय गरबा रास होंगे। कालिका माता मंदिर में दोनों समय गरबारास करने के लिए पंजीयन शुरू हो चुके हैं। रविवार शाम को मातृशक्ति की लम्बी लाइन लगी रहीं, अब तक 500 से अधिक पंजीयन हो चुके हैं।

बालिकाओं के गरबे 14 से शुरू होंगे
मां अम्बे नवदुर्गोत्सव सांस्कृतिक समिति अलकापुरी पर नवरात्र पर्व गरबा-डांडिया सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया जाएगा। शुरुआत घट स्थापना एवं पुरुष डांडिया से होगी। 12 अक्टूबर को रात 8 से 11 बजे तक पुरुष डांडिया तथा 13 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस के साथ पुरुष डांडिया होगा। 14 अक्टूबर से बालिकाओं के लिए गरबा रास शुरू होगा। प्रतिदिन अलग-अलग रंगों की पारंपरिक वेशभूषा में गरबा होगा।

रंगबिरंगे गरबा तो कहीं मल्टी कलर ड्रेस
15 अक्टूबर को नीला-गुलाबी, 16 को केसरिया-फिरोजी, 17 को लाल-पीला तथा 18 से 20 अक्टूबर तक मल्टी कलर ड्रेस में प्रतिभागी गरबा करेंगे। समिति के अनुसार टोकन वितरण 8 से 11 अक्टूबर तक शाम 7 से 9 बजे तक होगा। पुरस्कार वितरण 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर शाम 7 बजे किया जाएगा। समिति की ओर से चैत्र नवरात्र में भजन संध्या और आंवला नवमी पर अन्नकूट का आयोजन भी होगा।

पद्मावती मंदिर में नवरात्र उत्सव, रोज सजेगा गरबा रास
मां पद्मावती माता मंदिर प्रांगण जवाहर नगर चार बत्ती चौराहा पर नवरात्र उत्सव जवाहर स्पोट्र्स क्लब के नेतृत्व में मनाया जाएगा। 11 से 20 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 8 बजे गरबा रास होगा। गरबा समिति संयोजक राजीव रावत ने बताया कि उत्सव की शुरुआत घट स्थापना एवं गरबा रास के साथ होगी। इसके बाद 12 से 16 अक्टूबर तक प्रतिदिन गरबा होगा।

17 से रंगारंग गरबारास
17 अक्टूबर को लाल ड्रेस, 18 अक्टूबर को हरा-केसरिया ड्रेस और 19 अक्टूबर को फैंसी ड्रेस गरबा आकर्षण का केंद्र रहेगा। 20 अक्टूबर को रंगारंग गरबा पूरी रात किया जाएगा। 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजे मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। 22 अक्टूबर को शाम 7 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से नवरात्र उत्सव में शामिल होकर गरबा का आनंद लेने का आग्रह किया हैं।