विभागों की लगेगी प्रदर्शनी, करेंगे नवाचारों का प्रदर्शन
कृषि एवं आत्मा, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, सहकारिता, उद्यानिकी, जल संसाधन, मत्स्य, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिले के प्रगतिशील कृषक भी अपनी उन्नत कृषि तकनीकों एवं नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे।