रतलाम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से टेक्नीशियन सहायक, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर के 44 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
रतलाम. मध्य प्रदेश में स्थित रतलाम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से टेक्नीशियन सहायक, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर के 44 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। संबंधित पदों पर मध्य प्रदेश समेत देशभर के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के काम आएंगे ये दिशा-निर्देश
-इतनी शैक्षणिक योग्यता आवश्यक
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय के साथ डिप्लोमा या स्नातक की डिग्री में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
-इतनी आयु सीमा आवश्यक
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 के बीच होनी चाहिए। जबकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
-चयनित उम्मीदवार को मिलेगा इतना वेतन
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल -1 से लेवल-8 तक के अनुसार, प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
-इतना आवेदन चुकाना होगा
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1000 रुपए देना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी।
-इस तरह करना होगा आवेदन
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.mponline.gov.in के माध्यम से आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश में ऑटो- शो 2022 की धूम, वीडियो में देखें आकर्षक कारें