रतलाम

सिर्फ दो दिन बचे, आपको नौकरी चाहिये तो यह खबर पढ़ना नहीं भूले, अब चूके तो फिर पछताओगे, जाने क्यों जरुरी है आपके लिए यह खबर

रतलाम सहित प्रदेश के सातों नए खोले जा रहे मेडिकल कॉलेजों में भर्ती का मामला
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2018, 12:27 PM IST
jobs
ratlam

रतलाम । अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके जीवन में खुशहाली लेकर आ रही है। देशभर बेरोजगारों की चिंता करते हुए प्रदेश की शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने बेरोजगारों के लिए नौकरी के दरवाजे खोल दिए हैं। आपके पास इस रोजगार ? में भर्ती के लिए सिर्फ दो दिन का समय बचा है। अगर आप चूक गए तो फिर जीवनभर पछताओगे। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं नौकरी करने का सुनहरा अवसर। यह नौकरी कैसे मिलेगी हम आपके लिए लाए हैं इस नौकरो पाने का तरीका।

सैलाना रोड पर बनकर लगभग तैयार हो चुके संभाग के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और चपरासी से लेकर प्रवक्ता तक के पद खाली है। इसी साल से शुरू होने वाले मेडिकल कॉलेज में बंपर भर्तियां निकाली गई है। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच मार्च तय है यानि आवेदन करने के लिए अब मात्र दो दिन बचे हैं। इन दो दिनों में यदि कोई आवेदन करने से वंचित रह जाता है तो फिर दोबारा मौका नहीं मिलेगा। आवेदन के फार्म आवेदन पत्रwww.mgmmcindore.org और www.medicaleducation.mp.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग पहले चरण में प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को भर्ती करेगा। दूसरे कैडर के लिए इसके बाद नए सिरे से प्रक्रिया की जाने की बात सामने आ रही है।

गजट नोटिफिकेशन

मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर की कमी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों की नियुक्ति करने के लिए अपने नियमों में कुछ बदलाव इसी सत्र के लिए कर चुकी है। इन्हीं बदलावों को लेकर गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है।

भर्तीरोस्टर का पालन होगा

आदिवासी विकास विभाग से मेडिकल कॉलेज में भरे जाने वाले पदों को लेकर आरक्षण रोस्टर की जानकारी मांगी थी। करीब एक माह पहले यह जानकारी महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज और राज्य सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेज दिया है। अब इसी आधार पर भर्ती की प्रक्रिया की जाना है कि कितने पद किस - किस श्रेणी के लिए आरक्षित और अनारक्षित रहेंगे। महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉण् संजय दीक्षित बताते हैं कि रोस्टर की जानकारी मिल चुकी है और इसी आधार पर आरक्षण रोस्टर का पालन किया जाएगा।

इन पदों पर होनी भर्ती

टीचिंग स्टाफ- 174

जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर - 174

नर्सिंग स्टॉफ - 466

टेक्नीशियन - 32

सहायक टेक्नीशियन - 26

फार्मासिस्ट ग्रेड- . 224

लैब अटेंडेंट - 29

ड्रेसर - 18

रिकॉर्ड क्लर्क - 20

स्टेनो टाइपिस्ट- 09

आवेदन आमंत्रित किए

प्रोफेसर के लिए 18 साल तक का अनुभव और राष्ट्रीयस्तर की विज्ञान पत्रिका में चार शोध पत्र प्रकाशित होना अनिवार्य है जबकि सहायक के लिए 18 साल की सेवा के साथ ही राष्ट्रीय स्तर की पत्रिका में दो शोध पत्र प्रकाशित होना अनिवार्य किया गया है। इससे पहले इन दोनों ही पदों के लिए इससे ज्यादा अनुभव और शोधपत्रों की अनिवार्यता थी। पहले चरण में प्राध्यापकों के 21ए सह प्राध्यापकों के 35ए सहायक प्राध्यापक के 54ए प्रदर्शकध्ट्यूटर के 34 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Published on: