रतलाम

अब तक का सबसे बड़ा टोटका: शनिवार को शरीर में यहां बांधे काला धागा, दुनिया करेगी सलाम

मंगलवार व शनिवार को किए जाते है ये टोटके, हो जाते है सब काम

3 min read
Mar 13, 2018
kala dhaga ka upay

रतलाम। महादेव के प्रिय शिष्य व न्याय के देवता शनिदेव को प्रकृति में न्यायाधीश माना गया है। वे लोग जो 7 मार्च से शनिमंगल की जोड़ी से सबसे अधिक परेशान हो रहे है, उनको कुछ टोटके करने चाहिए। इससे वे शांति के साथ रह पाएंगे। इसके अलावा अगर कुंडली में शनिदेव परेशान करते है तो महंगे उपाय करने के बजाए केवल एक धागे से काम हो जाएगा। ये बात रतलाम राज परिवार के ज्योतिषी पंडित अभिषेक जोशी ने मंगलवार को न्याय के देवता शनि व उनसे जुडे़ टोटकों के बारे में बताते हुए भक्तों को कही। आयोजन नक्षत्र लोक में हुआ।

रतलाम राज परिवार के ज्योतिषी पंडित जोशी ने कहा कि लंबे समय से ज्योतिष में विभिन्न उपाय बताए जाते रहे है, लेकिन सवाल ये है कि वो परेशान व्यक्ति जिसके पास रुपए नहीं है, वो क्या करें। एेसे में जन सामान्य को ये हमेशा याद रखना चाहिए की ज्योतिष ईश्वर प्रदत्त विद्या है। इसमे आमजन के लिए ही उपाय बताए गए है। शनि न किसी के मित्र है न किसी के दुश्मन। वे प्रकृति के आदेश अनुसार न्याय करते है।

ये भी पढ़ें

रैली निकाल यातायात नियमों की दी जानकारी

विभिन्न तरह से होते है शनि के उपाय

- रतलाम राज परिवार के ज्योतिषी पंडित जोशी ने कहा कि सूर्यास्त के समय मंगलवार को शनिदेव के नाम से चमेली का तेल हनुमान जी के मंदिर में जलाए। इसके पूर्व हनुमान जी की पूजन सिंदूर, काले तिल, नीले फूल आदि से करें। ये याद रखे की अगरबत्ती के स्थान पर धुपबत्ती का प्रयोग करें।

- रतलाम राज परिवार के ज्योतिषी पंडित जोशी ने कहा कि शनिवार के दिन संध्या के समय बंदर या काले रंग के कुत्तों को तिल के लड्डू खिलाएं। इस उपाय से हनुमान जी के साथ-साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते है।

- रतलाम राज परिवार के ज्योतिषी पंडित जोशी ने कहा कि शनिवार को दोपहर के समय काली गाय की पूजन करें। गाय को तेल लगी रोटी जरूर खिलाए। इसके अलावा बूंदी के लड्डृ या अन्य कोई मिठाई गाय को खिलाने से एक सप्ताह में रुके हुए काम होते है।

- रतलाम राज परिवार के ज्योतिषी पंडित जोशी ने कहा कि शनिवार सुबह बगैर स्नान किए एक कटोरी में तेल लेकर स्वयं का चेहरा देखें। इसके बाद उस तेल को किसी जरुरत वाले व्यक्ति को दान करें या मंदिर में चढ़ा दे। इससे शनिदेव तीन दिन में प्रसन्न होते है। इस उपाय को शनिवार से शुरू करें व १५ दिन तक करें।

- रतलाम राज परिवार के ज्योतिषी पंडित जोशी ने कहा कि शनिवार सुबह सूर्योदय के समय शनि मंदिर में बगैर किसी से बात किए जाए। यहां पर काला धागा की माला शनि को चढ़ाएं। इसके बाद उस माला को स्वयं धारण करें। चाहे तो इस माला को अपने दाहिने हाथ में बांधे या चाहे तो गले में धारण करें। इससे शनि का प्रकोप कम होता है।

ये भी पढ़ें

पानी के इन टोटकों से मिलता है खोया प्यार व दूर होती है धन की कमी

Published on:
13 Mar 2018 05:05 am
Also Read
View All

अगली खबर