उनका चार साल से अफेयर चल रहा था। अंत में सुखद तरीके से विवाह किया। आंखों में सुनहरे भविष्य के सपने थे। इसी बीच पत्नी मायके गई। मायके में जाने के बाद मोबाइल बंद किया। इससे पति इतना डिप्रेशन में आ गया कि उसने जो कदम उठाया उस बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। यहां पढे़ं चार साल के अफेयर, शादी का अंत किस तरह से हुआ।
रतलाम। रतलाम में उनका चार साल से अफेयर चल रहा था। अंत में सुखद तरीके से विवाह किया। आंखों में सुनहरे भविष्य के सपने थे। इसी बीच पत्नी मायके गई। मायके में जाने के बाद मोबाइल बंद किया। इससे पति इतना डिप्रेशन में आ गया कि उसने जो कदम उठाया उस बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। यहां पढे़ं चार साल के अफेयर, शादी का अंत किस तरह से हुआ।
चार साल से अफेयर चल रहा था और बड़ी मुश्किल से डेढ़ माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी। अब पत्नी करीब तीन दिन पहले अपने माता-पिता के यहां चली गई और मोबाइल फोन बंद कर लिया। इससे डिप्रेशन में आए जवाहर नगर निवासी 20 साल के अजय पिता मनोहरसिंह नामक युवक ने अपने घर में रात में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या
पुलिस ने बताया जवाहरनगर निवासी अजय पिता मनोहसिंह (20) ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब सात बजे माता-पिता को पता चला तो आसपास के लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के पिता मनोहरसिंह ने बताया कि अजय रात को करीब एक बजे घर लौटा और आने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह करीब साढ़े छह-सात बजे उठे और मृतक की मां कमरे में उसे बुलाने गई तो दरवाजा अटकाया हुआ था। दरवाजा खोलते ही वह सामने फंदे पर लटका हुआ मिला।
शादी को डेढ़ माह हुआ
मृतक अजय के पिता मनोहरसिंह ने बताया कि अजय ने करीब डेढ़ माह पहले ही रतलाम के ही एक मोहल्ले में रहने वाली लड़की से लव मैरिज की थी। वे दोनों आपस में करीब तीन-चार साल से जानते थे और यह लड़की के पिता को पसंद नहीं था। लव मैरिज के बाद लड़की के पिता ने लड़की पर संभवत: दबाव बनाया और जब वह वापस उनके पास गई तो उसे आने नहीं दिया। इससे उनका लड़का अजय परेशान रहने लगा। दो-तीन दिन से वह ठीक से खाना भी नहीं खा रहा था। रात को भी वह घर आया तो उसने कुछ नहीं खाया और कमरे में चला गया। सुबह उसे इस स्थिति में देखा। चार बहनों में यह अजय सबसे छोटा था। पिता पान की दुकान चलाते हैं और उनका बेटा अजय डीजे का का काम करता था।