मदार का पौधा अगर घर के सामने हो तो बहुत लाभकारी साबित होता है। शास्त्रों के अनुसार, मदार के फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
रतलामः हरियाली हमारे लिए बहुत फायदेमंद है। फायदे के साथ ही इसे धार्मिक ( sawan ) तौर पर भी एक बड़ा स्थान प्राप्त है। शास्त्रों के अनुसार, इसके कई धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व भी बताए गए हैं। कुछ पेड़-पौधों को इनमें एक खास स्थान प्राप्त है। ये पेड़ पौधे ( lucky plants ) ऐसे हैं जिनसे हम कई चमत्कारिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है मदार का पौधा। मदार का पौधा अगर घर के सामने हो तो बहुत लाभकारी साबित होता है। शास्त्रों के अनुसार, मदार के फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
सफेद मदार का पौधा है बड़ा गुणकारी
वास्तुदोष का निवारण करने के लिए अपने घर में श्वेतार्क यानी सफेद मदार का पौधा ( lucky plants for zodiac signs ) लगाएं। ये एक दुर्लभ पौधा है, जिसकी जड़े समय के साथ-साथ गणेश जी के रूप में परिवर्तित हो जाती हैं। शायद इसलिए इसे श्वेतार्क गणपति भी कहा जाता है। इसकी जड़ घर में रखने से धन का अभाव खत्म होता है और किसी भी तरह की नकारत्मकता अपना प्रभाव बना नहीं पाती।
बढ़ती है घर की शुभता
मदार का पौधा मुख्यद्वार पर या घर के सामने हो तो बहुत शुभ माना जाता है। इसके फूल सामान्यत: सफेद रंग के होते हैं। विद्वानों के अनुसार, कुछ पुराने मदार की जड़ ( Sawan lucky plant 2019 ) में श्रीगणेश की प्रतिकृति निर्मित हो जाती है जोकि साधक को चमत्कारी लाभ प्रदान करती है। शास्त्र कहते हैं, श्वेतार्क गणपति जिस घर में होते हैं, वहां किसी भी तरह का कोई दोष नष्ट नहीं रहता।
कभी नहीं बढ़ सकती नकारात्मक ऊर्जा
ज्योतिष के अनुसार, जिस घर के सामने या मुख्यद्वार के पास मदार का पौधा लगा होता है उस घर पर कभी भी किसी नकारात्मक शक्ति का प्रभाव नहीं पड़ता। इसके अलावा वहां रहने वाले लोगों को तांत्रिक बाधाएं कभी नहीं सता सकतीं।
खोलता है सुख-समृद्धि और धन के द्वार
घर के आसपास सकारात्मक और पवित्र वातावरण बना रहता है, जो कि हमें सुख-समृद्धि और धन प्रदान करता है। ऐसे लोगों पर महालक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है और जहां-जहां ये लोग कार्य करते हैं वहीं से इन्हें धन लाभ प्राप्त होता है।
नोटः
ये लेख सामान्य जानकारी के लिए है। इसलिए इस लेख में दिए गए फेक्ट्स की पुष्टी पत्रिका नहीं करता।