चंद्र ग्रहण 2018: ये राशि वालों को होगा लाभ, इन राशि वालों को नहीं देखना चाहिए ग्रहण
रतलाम। चंद्र ग्रहण 2018 को लेकर आमजन उत्सुक है। हर कोई इस बारे में अपने बारे में जानना चाहता है। आमतोर पर कहा जाता है कि ग्रहण में ये काम न करें, ग्रहण खराब होता है। लेकिन एेसा नहीं है। कुछ राशि वालों के लिए ये ग्रहण बेहद शुभ है। हालांकि कुछ राशियां एेसी भी है जिनको ग्रहण नहीं देखना चाहिए। ये बात केरल की तंडी ज्योतिष परंपरा के जानकार व मध्यप्रदेश के वरिष्ठ ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने गुरुवार को इंद्रा नगर में भक्तों को कही। वे ग्रहण व उसका राशि के साथ असर सहित शुभ व अशुभ फल के बारे में बता रहे थे।
ज्योतिषी रावल ने बताया कि भारत सहित दुनिया में 27 जुलाई 2018 (शुक्रवार) की रात्रि में लगने वाला चन्द्रग्रहण सम्पूर्ण भारत में दिखेगा। ग्रहण के दौरान स्पर्श-सम्मिलन उन्मिलन-मध्य-मोक्ष सभी दृश्य होंगें। भारतीय समयानुसार रात्रि-11 बजकर 54 मिनट से स्पर्श काल से लेकर रात्रि 3 बजकर 49 मिनट पर मोक्ष होगा। सम्मिलन रात्रि-12 बजकर 59 मिनट,मध्य रात्रि 1-52 मिनट, उन्मिलन रात्रि 2 बजकर 43 मिनट व मोक्षकाल रात्रि 3 बजकर 49 मिनट पर होगा।
9 घण्टे पूर्व से सूतक हो जाएगा लागू
ज्योतिषी रावल के अनुसार चन्द्रग्रहण 2018 से 9 घण्टे पूर्व ग्रहण का सूतक लागू हो जाएगा। 27 जुलाई 2018 (शुक्रवार) को दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से ग्रहण सूतक शुरू होगा। इस समय के बाद से मोक्ष काल तक मंदिर में पूजन नहीं होगा। इसके अलावा कोई नई शुरुआत नहीं होती है। ग्रहण के दौरान भक्त हनुमान चालिसा का पाठ, महादेव जी के नाम का जाप आदि कर सकते है।
इन राशि वालों को मिलेगा ग्रहण का लाभ
मेष राशि वालों को ये ग्रहण शुभ योग बना रहा है। इस राशि का स्वामी मंगह होने से इस राशि वालों को ग्रहण के बाद के 45 दिन में भूमि से जुड़ा लाभ होगा। धन प्राप्ती के योग बनेंगे।
सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। एेसे में इस राशि वालों को ग्रहण से लाभ होगा। अब तक जो धन की बचत नहीं हो रही थी, वो होना शुरू हो जाएगी। ग्रहण के अगले 45 दिन में लाभ के बडे़ अवसर सामने आएंगे।
वृश्चिक राशि वालों का स्वामी मंगल होता है। इस राशि वालों को इस ग्रहण से बडे़ आवाास, मकान व भूमि का लाभ होगा। ये भी हो सकता है कि पूर्वजों प्रापर्टी का लाभ होगा।
मीन राशि वालों का स्वामी गुरु होता है। ग्रहण के समय गुरु ग्रह का खास मित्र मंगल पृथ्वी के करीब रहेगा। एेसे में मीन राशि वालों को ग्रहण से बड़ा लाभ होगा।
भूलकर न देखें ये राशि वाले ग्रहण
वृष या वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। ये चंद्र का दुश्मन ग्रह है। एेसे में इस राशि वालों को ग्रहण नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के दौरान मां लक्ष्मी की आराधना से इस राशि वालों को लाभ होगा।
मिथुन राशि का स्वामी बुध है। ये भी चंद्र का दुश्मन ग्रह है। एेसे में इस राशि वालों को ग्रहण नहीं देखना शुभ फल देगा। ग्रहण के दौरान इस राशि वालों को भगवाल गणेश या गणपति की आराधना करना लाभ देगा।
कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। इस राशि वालों को ग्रहण देखन से परिवार में संकट आएगा। बेहतर है ये राशि वाले ग्रहण के दौरान महादेव व पार्वती की आराधना घर में करें।
तुला राशि वालों का स्वामी शुक्र है। शुक्र वालों को ग्रहण को नहीं देखना चाहिए। ग्रहण समय में इस राशि वालों को मन को मजबूत करने के लिए मां लक्ष्मी की आराधना करना चाहिए।
धनु राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि वालों को ग्रहण देखने से धन का नाश होगा। इसलिए ग्रहण के समय इस राशि वालों को भगवान विष्णु की आराधना करना चाहएि।
मकर राशि का स्वामी शनि है। इस राशि वालों को ग्रहण सबसे अधिक परेशान करेगा। इसलिए ग्रहण के समय ये राशि वाले हनुमान चालिसा का पाठ करेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।
कुंभ राशि का स्वामी भी शनि है। एेसे में इस राशि वालों को महादेव जी के साथ भगवान हनुमान की आराधना करना चाहिए। एेसा न करने पर इस राशि वालों को धन संकट के योग बन रहे है।