दीपावली के एक दिन पहले मंगल जा रहे शनि के घर, यहां पढे़ं क्या होगा आपकी राशि पर असर
रतलाम। दीपावली के एक दिन पहले भूमिपुत्र मंगल ग्रह ६ नवंबर को अपने शत्रु शनि के घर कुंभ राशि में मकर राशि से ा रहे है। मंगल इसी वर्ष 2 मई को मकर राशि में आए थे। 188 दिन तक मकर में रहने के बाद अब ये कुंभ राशि में जा रहे है। 6 नवंबर को सुबह 8 बजकर 49 मिनट पर मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश होगा७ 47 दिन तक कुंभ राशि में रहने के बाद मंगल 23 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में आएंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से सभी राशि वालों के जीवन में बड़ा असर होगा। ये बात रतलाम के पूर्व राज परिवार के ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने कही। वे भक्तों को नक्षत्रलोक में मंगल के राशि परिवर्तन से होने वाले असर के बारे में बता रहे थे।
मेष राशि में आएगा एेसे असर
मेष राशि का स्वामी मंगल है। अब तक ये अपनी उच्च की राशि में चल रहे थे। मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों के जीवन में शुभ व लाभ के योग बनेंगे। निवेश से लाभ होगा व कानुन के मामलों में जीत होगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि पर असर
वृषभ राशि वालों को मंगल के राशि परिवर्तन से बनते काम बिगडे़ंगे। जीवन की शांति भंग होगी। मन में नकारात्मक विचार हावी होंगे। परिवार में तनाव होगा व धन की हानी होगी। अधिक मेहनत करने के बाद भी लाभ कम होगा। अपने से बड़ों से बहस करने से बचे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
मिथुन राशि पर असर
इस राशि वाले अगर अपनी योजना गुप्त रखे तो लाभ होगा। अपनों से बड़ों से बहस व विवाद से बचकर काम करना होगा। आपके प्रिय से मन का विवाद होगा। जीवन साथी का व्यवहार आपको परेशान करेगा। गंभीरतापूर्वक कार्य करने पर लाभ होगा। अंतिम समय में बनते कार्य आपके व्यवहार से खराब होंगे।
कर्क राशि पर असर
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। थोड़ी सी समझदारी बताने पर बड़ा लाभ होगा। बहस करने से उर्जा का नुकसान होगा। परिवार के सदस्यों की बात मानने पर लाभ होगा। आर्थिक लाभ पाने के लिए भगवान हनुमान की सेवा करने से धन मिलेगा। भूमि का लाभ होने के योग बन रहे है। इसके लिए सूर्य आराधना करना होगी।
सिंह राशि पर असर
सिंह राशि वालों को मंगल के राशि परिवर्तन से बड़ा लाभ होगा। अब तक विवाह का इंतजार करने वालों के लिए विवाह का समाचार आएगा। लंबे समय से जो बीमारी परेशान कर रही है, उस बीमारी की दवा असर करेगी। धन के रास्ते में आने वाली अब तक की सभी रुकावट दूर होगी। जीवन में सुखद समय की शुरुआत होगी।
कन्या राशि पर असर
कन्या राशि का स्वामी बुध है। मंगल के इस राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों को धन का लाभ तो होगा, लेकिन इतना ही व्यय भी होगा। ये समय बचत का है। बचत से आगे लाभ होगा। शेयर में किए गए निवेश से लाभ होगा। लंबे समय से रुकी हुई खुशखबर मिलेगी। विदेश या दूर के शहर की यात्रा होगी।
तुला राशि पर असर
तुला राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वालों की मंगल से सहज मित्रता होती है। ये समय जीवन में आनंद देने वाला होगा। मंगल के इस परिवर्तन से परिवार में ख्ुाशी आएगी। लंबे समय से कोर्ट-कचहरी के मामलों से छूटकारा मिलेगा। बाहर जाने का अवसर बनेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानी दूर होगी।
वृश्चिक राशि पर असर
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वालों को मंगल के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों को धन का लाभ होगा। लंबे समय से जो खुशी रुकी हुई थी, वो अब आने का समय आ गया है। व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा। लंबे समय से रुके हुए सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। विदेश यात्रा का योग बनेगा।
धनु राशि पर असर
धनु राशि का स्वामी गुरु है। ये मंगल का मित्र है। इस राशि परिवर्तन से धनु राशि वालों को जीवन में हर जगह सफलता मिलेगी। धनु राशि वालों का भाग्य साथ देगा। परिवार में नए मेहमान का आगमन होगा। प्रेम के कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में उत्सव का माहोल रहेगा।
मकर राशि पर असर
मकर राशि से कुंभ में जाने के दौरान मंगल इस राशि वालों को धन का लाभ देगा। जिनकी कुंडली में मकर लग्न है, उनको अगर लंबे समय से नौकरी का इंतजार है तो वो पूरा होगा। विवाह की अड़चन दूर होगी। इसके अलावा परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। मकर राशि वालों को गले संबंधी रोग हो सकते है।
कुंभ राशि वालों पर असर
कुंभ राशि वालों के लिए मंगल का आगमन गुस्से को बढ़ाने वाला, विवाह के रुके हुए कार्य को बनाने वाला, धन का लाभ कराने वाला, बड़ा मकान दिलाने वाला होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्य आपकी बात मानेंगे। धन के रास्ते की रुकावट दूर होगी।
मीन राशि पर असर
मीन राशि वालों को मंगल दूर की यात्रा कराएगा। कालभैरव या परिवार के भैरव की पूजन से लाभ होगा। इस राशि वालों को गले या आंख की बीमारी होगी। दूर देश या शहर से रुका हुआ धन आएगा। परिवार में कोई रिश्तेदार से भी धन का लाभ होगा।