रतलाम

आज से बुध का राशि परिवर्तन, बाजार से दूर होगी मंदी

Mercury Changes From Today : ये राशि परिवर्तन लंबे समय से जो मंदी का माहोल है उसको ठीक करेगा। बुध का अपनी उच्च राशि कन्या में आना व वहां पर पूर्व से भ्रमण कर रहे शुक्र के साथ रहना आकाशगंगा में बडे़ परिवर्तन करवाएगा। इस दौरान हर राशि वाले पर अलग-अलग असर होगा। यहां पढे़ं आपकी राशि पर असर।

4 min read
Sep 11, 2019
Mercury Changes From Today

रतलाम। Mercury Changes From Today : ग्रहों में युवराज चंद्र पुत्र बुध लगभग 11 महीने बाद अपनी स्वयं की राशि कन्या में 11 सितंबर की सुबह 5 बजे प्रवेश कर गए है। यहां ये पहले से ही विराजमान उपस्थित शुक्रके साथ युति की शुरुआत कर चुके है। कन्या राशि बुध की अपनी अतिशुभ प्रभाव वाली राशि है जिसमें पहुंचकर बुध कार्य व्यापार में उन्नती देगा। लंबे समय से जो मंदी का माहोल है उसको ठीक करेगा। निश्चित रूप से कार्य व्यापार के क्षेत्र में प्रगति होगी और प्राकृतिक आपदाओं में कमी आएगी। बुध के अपनी राशि में प्रवेश के साथ शुक्र के साथ उनकी युति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव रहेगा। बुध का अपनी उच्च राशि कन्या में आना व वहां पर पूर्व से भ्रमण कर रहे शुक्र के साथ रहना आकाशगंगा में बडे़ परिवर्तन करवाएगा। इस दौरान हर राशि वाले पर अलग-अलग असर होगा। यहां पढे़ं आपकी राशि पर असर।


रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी वीरेंद्र रावल ने बताया कि पहले से शुक्र कन्या राशि में है। इस राशि में शुक्र का प्रभाव अशुभ रहता है। जब से ये ग्रह आया है बाजार में मंदी बढ़ गई है, लेकिन अब बुध के इस राशि में आने व उच्च के फल देने से बाजार में मंदी कम होगी व कारोबार की दिशा में बेहतर काम होगा। यहां तक की कारोबारियों से लेकर आमजन को लाभ मिले इसके लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बेहतर व सकारात्मक कदम उठाएगी। आने वाले दिनों में बुध के इस राशि परिवर्तन का असर बाजार में नजर आएगा। शुभ यह है कि शुक्र का नीचभंग योग भी शुरू हो जाएगा क्योंकि, वह स्वराशि स्वामी बुध के साथ विराजमान है इसलिए शुक्रके नीच राशि गत होने की अशुभता में कमी आएगी।

इस तरह होगा राशि पर असर

मेष राशि - आपकी राशि से छठे रहना किंतु अपने ही घर में विराजमान रहना आपको कर्ज से मुक्ति दिलाएगा। ननिहाल पक्ष अथवा परिवार के बड़े बुजुर्गों से लाभ होगा। इस दौरान बेहतर रहेगा ये बेहतर रहेगा कि इस राशि वाले अपने स्वास्थ्य पर ध्यान रखें।

वृषभ राशि - वृषभ राशि वालों के लिए यह युति किसी वरदान से कम नहीं है। शिक्षा प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलेगी। परिवार में संतान के दायित्व की पूर्ति भी होगी। इसके अलावा संतान संबंधी किसी भी चिंता का निवारण होगा।

मिथुन राशि - मिथुन राशि वालों के लिए चतुर्थ भावगत शुक्रके साथ बुध बेहतरीन कामयाबी वाले सिद्ध होंगे, क्योंकि मिथुन राशि भी बुध की अपनी राशि है और उनका अपने घर में जाना मकान वाहन का सुख और मित्रों से सहयोग दिलाएगा। इसके अलावा लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

कर्क राशि - कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर पराक्रम भाव में बन रहा है इसलिए साहस पराक्रम की तो वृद्धि तो होगी किन्तु परिवार में मतभेद हो सकता है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्य सराहनीय रहेंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करें।

IMAGE CREDIT: lali koshta


सिंह राशि - सिंह राशि वालों के लिए यह युति धन भाव में बन रही है इसलिए अपनी वाणी के कारण बड़ी से बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। रुका हुआ धन तो आएगा ही साथ ही आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

कन्या राशि - कन्या राशि वालों के लिए बेहतरीन भद्रयोग का निर्माण हो रहा है। इसके चलते केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों में यदि सर्विस हेतु आवेदन करना चाहे तो सफलता की संभावना अधिक रहेगी। विलासितापूर्ण वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा।

तुला राशि - तुला राशि वालों के लिए यह युति भागदौड़ तो करवाएगी ही धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यो में अधिक खर्च भी करवाएगी जिससे आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें कर्ज के लेन-देन से बचें।

वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि वालों के लिए यह युति लाभभाव में बन रही है अत: आय में वृद्धि होगी। एक से अधिक आय के साधन भी बनेंगे। किसी समृद्धिशाली व्यक्ति अथवा संस्थान से लाभ मिलेगा। मित्रों और सहयोगियों से मधुर संबंध बनेंगे।

धनु राशि - धनु राशि वालों के लिए यह योग कर्मभाव में बना हुआ है अत: किसी भी प्रशासनिक सर्विस हेतु आवेदन करना चाहे अथवा बड़े से बड़ा अनुबंध हासिल करना चाहे तो सफलता बलवती है। इस अवधि के मध्य योजनाओं को गोपनीय बनाए रखें।

मकर राशि - मकर राशि वालों के लिए यह युति भाग्य भाव में बन रही है अत: यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। नए कार्य आरंभ का योग बनेगा योजनाएं भी फलीभूत होंगी। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मकान-वाहन का क्रय करना चाहें तो योग अच्छा है लाभ उठाएं।

कुंभ राशि - कुंभ राशि वालों के लिए यह युति अष्टम भाव में बन रही है अत: प्रताप वृद्धि तो होगी लेकिन स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा इस अवधि के मध्य षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विदेशी व्यक्ति अथवा मित्रों से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि - मीन राशि वालों के लिए यह युति सप्तम पत्नी भाव में बन रही है अत: शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। विदेश यात्रा का योग बना हुआ है व्यापार की दृष्टि से भी समय बहुत अच्छा है लाभ उठाएं।

Published on:
11 Sept 2019 11:06 am
Also Read
View All