रतलाम

MP ELECTION 2018 मध्यप्रदेश में गुजरात से आए 10 हजार से अधिक पदाधिकारी, क्या है कारण, यहां पढे़ं पूरी खबर

MP ELECTION 2018 मध्यप्रदेश में गुजरात से आए 10 हजार से अधिक पदाधिकारी, क्या है कारण, यहां पढे़ं पूरी खबर
2 min read
Oct 23, 2018
mp election 2018 hindi news
mp election 2018 hindi news

रतलाम। विधानसभा चुनाव के पूर्व नाराज कार्यकर्ताओं व गुजराती समुदाय से फीडबैक लेने गुजरात भाजपा से मध्यप्रदेश में 10 हजार से अधिक पदाधिकारियों वाले सदस्यो की टीम आई हुई है। ये हर विधानसभा सीट पर जाकर गोपनीय रुप से फीडबैक ले रहे है। रतलाम जिले की पांचों विधानसभा सीट पर ये कार्यकर्ता पांच दिन तक रहकर जानकारी जुटाएंगे व इसके बाद सीधे केंद्रीय नेतृत्व को इसकी रिपोर्ट देंगे। इन कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला भाजपा अध्यक्ष कान्हसिंह चौहान से मुलाकात कर प्रारंभिक जानकारी जुटाई है।

गुजरात के आणंद से युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयेश पटेल व मंडल उपाध्यक्ष मयंक पटेल ने बताया कि जिले में 25 कार्यकर्ता व पदाधिकारी आए है। ये सबसे पहले नाराज कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। वे कार्यकर्ता जो सरकार से किसी न किसी कारण से नाराज होकर घर में बैठे है, उनसे जानकारी ली जाएगी। इसके बाद उनकी नाराजी दूर करने के लिए जरूरी कार्य किया जाएगा। इतना ही नहीं, आमजन से भी बात करके ये सरकार व पांचों विधायकों के बारे में जानकारी जुटाएंगे। इस बारे में जिले में आए ये २५ पदाधिकारी व कार्यकर्ता गुजराती समुदाय से भी मिलेगा व पार्टी के पक्ष मंे काम करने के लिए बात करेगा।

संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात की

रविवार देर रात को रतलाम पहुंचे इन पदाधिकारियों ने सोमवार को संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों से बात की। इस दौरान इन्होंने नाराज कार्यकर्ताओं की जानकारी भी ली। इसके अलावा जिले में पिछले पांच वर्ष में हुए मतदान का प्रतिशत, जातिगत समीकरण, कार्यकर्ताओं की संख्या के अलावा प्रवार के क्या तरीके तैयार हुए है, इस बारे में जानकारी ली। मंगलवार से नाराज कार्यकर्ताओं से मुलाकात का दौर शुरू होगा। इसके बाद गुजराती समुदाय से मुलाकात होगी। भाजपा के इन पदाधिकारियों के अनुसार इस तरह से गुजरात से पूरे मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीट पर 5-5 कार्यकर्ता भेजे गए है। ये कार्यकर्ता अलग-अलग तरीके से फीडबैक जुटाकर सीधे केंद्रीय नेतृत्व को भेजेंगे।

पांच दिन बाद दूसरे

भाजपा नेताओं के अनुसार पांच दिन बाद दूसरे दौर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को गुजरात से भेजा जाएगा। कुछ दिन पूर्व पार्टी ने गुजरात के सूरत व भरूच से संगठन के पदाधिकारियों को भेजकर विधायकों के कामकाज की स्थिति की जानकारी ली थी।

हमारा कार्य सिर्फ जानकारी जुटाना

हमारा कार्य सिर्फ जानकारी जुटाना है। जो नाराज है, उनसे मिलकर नाराजी का कारण जानेंगे। इसके अलावा जो गुजराती समुदाय है, उनसे मुलाकात करेंगे।


- जयेश पटेल, प्रदेश प्रतिनिधि, गुजरात युवा मोर्चा

Published on:
23 Oct 2018 10:02 am