MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में फिर से चड्डी-बनियान गैंग सक्रिय हो गया है। जावरा की कॉलोनी में यह लोग मुंह में कपड़ा बांधकर घुसे थे।
MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में फिर से चड्डी-बनियान गैंग एक्टिव हो गया है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात गैंग लोगों के घर पत्थर फेंक कर लोगों को जागती है। जब लोग नहीं जागते तो मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम दे देते हैं। पत्थर फेंकने की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
यह मामला जावरा के काटजू नगर और विद्युत कॉलोनी का है। जहां लोगों को जगाने के लिए इस गैंग के लोग पत्थर फेंकते हैं। बीती रात यह लोग चड्डी बनियान पहने हुए मुंह में कपड़ा बांधकर तीन चोर कॉलोनी के अंदर घुस गए।
जब रात में एक युवती की नींद खुली तो उसने देखा कि खिड़की के पास देखा कि चोर घूम रहे हैं। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने घरवालों को दी। इसके बाद फोन लगाकर परिवारजनों ने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। चोरों ने लोगों की जगाने के लिए घर पर पत्थर फेंकना शुरु कर दिए। इसके बाद लोग अपने घर से बाहर निकलने लगे चोर वहां से भाग खड़े हुए। जब वहां रहने वाले लोगों ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें पाया गया कि चड्डी बनियान पहने हुए तीन चोर आए थे। पुलिस चोरों की पहचान करने में जुट गई है।
बीते दिन ही जावरा में सुबह-सुबह ही एक घर के बाहर से बाइक चोरी हो गई। वहीं मॉर्निंग वॉक में गई महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर चोर भाग निकले। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी हुई है।