रतलाम

कर्नल सोफिया कुरैशी पर बेशर्म बयान देने वाले मंत्री ने अब कमिश्नर को दी धमकी!

MP News: कर्नल सोफिया कुरैशी पर बेशर्म बयान देकर घिरे जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने फिर दिया अनर्गल बयान, रतलाम नगर निगम कमिश्नर को जैसे दी धमकी...
less than 1 minute read
Sep 18, 2025
MP News
MP News: मंत्री विजय शाह ने नगर निगम कमिश्नर को चेताया.. जानें क्या बोले मंत्री जी

MP News: कर्नल सोफिया कुरैशी पर बेशर्म बयान देकर घिरे जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने एक बार फिर अजीबो-गरीब बयान दिया। इस बार उन्होंने रतलाम निगम के कमिश्नर से कहा, आयुक्त साहब! जब तक पौधे की सांस चलेगी, आपकी सांस चलेगी। निगम कमिश्नर अनिल भाना ने कहा, साहब! पौधे से ही सबकी सांस चलती है। रुकेगी तो सबकी रुकेगी।

पौधरोपण के बाद मंत्री ने चेताया तो मिला जवाब

मंत्री शाह रतलाम के प्रभारी हैं। कालिका मंदिर परिसर में 22 सितंबर से मेला शुरू होगा। मंत्री बुधवार को रतलाम दौरे पर थे। मंदिर में दर्शन कर उन्होंने परिसर में झाडू लगाया। फिर पौधरोपण के दौरान मंत्री ने निगम कमिश्नर को चेताया तो भाना ने जवाब दिया।

Updated on:
18 Sept 2025 10:13 am
Published on:
18 Sept 2025 10:13 am