25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक को अगवा कर चिट्ठी छोड़ गए नक्सली, पुलिस ने पढ़ा खत तो कांपने लगे हाथ…

MP News: लांजी थाना क्षेत्र के जंगल में दहियान गांव से नक्सलियों ने देवेंद्र यादव (24) का अपहरण, लाल स्याही से लिखी चिट्ठी छोड़ी...
less than 1 minute read
Google source verification
MP news

MP news: नक्सलियों ने युवक को अगवा कर छोड़ी चिट्ठी(फोटो: पत्रिका)

MP News: लांजी थाना क्षेत्र के जंगल में दहियान गांव से नक्सलियों ने देवेंद्र यादव (24) का अपहरण कर लिया। नक्सलियों ने लाल स्याही से लिखे दो पर्चे छोड़े। इसमें लिखा-पुलिस की मुखबिरी करने पर युवक को मौत की सजा दी है। देवेंद्र दूध-दही बेचता था।

बालाघाटका ये मामला, मंगलवार शाम का है। यहां देवेंद्र की बाइक दोस्त अवधेश ने पास देखी। वहां लाल स्याही से लिखी दो चिट्ठी मिली। पुलिस को बताया। आइजी संजय कुमार ने बताया, उसे 800 जवान जंगल में तलाश कर रहे हैं।

चिट्ठी में लिखा...ये पुलिस का मुखबिर था

यह आदमी पुलिस का मुखबिर था। माओवादी पार्टी का समाचार पुलिस को देता था। वह पुलिस चौकी वालों को दही-दूध पहुंचाता था। उसे मौत की सजा दी।

- मलाखंड एरिया, कमेटी भाकपा (माओवादी) जिंदाबाद