रतलाम

चौमुखीपुल नकबजनी का खुलासा : जीजा, साले और दोस्त की थी वारदात

चौमुखीपुल स्थित भंंडारी ज्वेलर्स में आटिफिशल ज्वैलरी की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी अभी फरार है। यही साधी र्स्टर माइंड है।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2026, 9:58 PM IST
ratlam news
पुलिस की गिरफ्तर मे आरोपी

रतलाम. माणकचौक पुलिस ने 21 अक्टूबर को चौमुखीपुल स्थित भंडारी ज्वेलर्स में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का मशरूका और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है, जबकि एक आरोपी फरार है। ये शातिर चोर सिकलीगर हैं और अंतरराज्यीय चोर गिरोह के रूप में काम करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में जीजा और साला है जबकि फरार आरोपी जीजा का दोस्त है। तीसरा फरार दोस्त ही इस वारदात का मास्टर माइंड है। उसी ने रतलाम में वारदात करने का पाइंट दिया था। इसके बाद ये तीनों चोरी की बाइक से रतलाम आए और वारदात को अंजाम देने के बाद फिर से इंदौर पहुंच गए थे। यह बाइक इन्होंने अप्रेल में इंदौर से चुराई थी। दोनों आरोपी 29 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने नए पुलिस नियंत्रण कक्ष में ली प्रेसवार्ता में बताया कि प्रमुख बाजार में दुकान का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को गंभीरता से लिया था। वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए माणकचौक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने चौमुखीपुल की दुकानों सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने इनकी लोकेशन ट्रेस की और इन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपी मोहनसिंह पिता नूरवीरसिंह चावला (21) निवासी उमरठी थाना बरला जिला बड़वानी, इसका साला राजवीरसिंह पिता गुरवीरसिंहभोड़ (23) निवासी आकाश नगर इंदौर गिरफ्तार कर लिए गए। इन्होंने मुख्य आरोपी गुरदीपसिंह पिता विजयसिंह चावरला (42) के कहने पर रतलाम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गुरदीपसिंह पहले भी रतलाम में चोरी की वारदातें कर चुका है। उसने यहां का सुराग दिया था कि रतलाम में सराफा बाजार में वारदात करने पर अच्छी रकम मिल सकती है। फिलहाल पुलिस गुरदीपसिंह की तलाश कर रही है।

इतने प्रकरण हैं इन तीनों पर

मोहनसिंह पिता नूरवीरसिंह चावला पर चोरी नकबजनी के 4 प्रकरण, राजवीरसिंह पिता गुरवीरसिंहभोड़ निवासी आकाश नगर इंदौर पर 12 प्रकरण दर्ज हैं। फरार आरोपी गुरदीपसिंह पिता विजयसिंह चावला निवासी इंदौर पर 14 अपराध दर्ज हैं। इन्होंने दिल्ली में भी वारदातें की है। गुरदीपसिंह के गिरफ्तार होने के बाद रतलाम की चोरी भी सामने आ सकती है।

यह है पूरा मामला

फरियादी रजत भंडारी पिता अशोक भंडारी (42) निवासी चौमुखीपुल ने 21 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से आर्टिफिशियल व्हाइट मेटल की पायल, कंदोरे, कड़ी और करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं।

यह बरामद हुआ इनसे

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे चोरी गई पायल, कंदोरे, कड़ी, 20 हजार रुपये नकद और होंडा साइन मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपियों से अन्य जगह अंजाम दिए अपराधों के संबंध में पूछताछ जारी है। एसपी कुमार ने बताया कि आरोपियों के अन्य मददगार भी हो सकते हैं जिनके बारे में इनसे पूछताछ की जा रही है। इसमें कई और लोग शामिल हो सकते हैं। इनसे कड़ी पूछताछ के बाद अन्य राज्यों की कई चोरियों का खुलासा हो सकता है।

Updated on:
28 Oct 2026, 9:58 PM IST
Published on: