रतलाम

MP में डॉग लवर्स के कारण घर छोड़ रहे लोग, मकान बेचने के पोस्टर लगाए

MP News: आवारा कुत्तों का आतंक लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। डॉग लवर्स के संरक्षण और प्रशासन की चुप्पी से परेशान रहवासियों ने विरोध में अपने घरों पर बिकाऊ पोस्टर लगा दिए हैं।
2 min read
Feb 01, 2026
People leaving homes dog lovers House For Sale posters in colony ratlam mp news
House For Sale posters (फोटो- Patrika.com)

MP News: मध्य प्रदेश के जावरा शहर की रत्नराज परिसर में कुत्तों के कारण रहवासियों में डर का माहौल है। बच्चों और अन्य राहगीरों पर आए दिन कुत्ते हमला कर रहे हैं। इससे जान का खतरा है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। एक डॉग लवर्स (Dog Lovers) परिवार इन कुत्तों को संरक्षण देता है और वह कुत्तों को भगाने वालों के साथ विवाद भी करता है। शिकायत के बावजूद पुलिस व स्थानीय प्रशासन कार्रवाई करने की बजाय डॉग लवर्स को ही संरक्षण दे रहा है। इससे परेशान होकर कॉलोनी वासियों ने अपने मकान बेचने (House For Sale) के पोस्टर अपने घरों के बाहर लगा दिए।

कलेक्टर और एसपी कार्यालय तक की गई शिकायत

डॉग लवर्स की शिकायत कॉलोनी के कई लोग कलेक्टर एसपी से लेकर वरिष्ठ कार्यालय तक कर चुके हैं फिर भी उनकी और कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, इसलिए अब कॉलोनी वासियों को मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा है। शिकायतकर्ता राजेश सोनी ने बताया गुरुवार को रतलाम जाकर कलेक्टोरेट, एसपी कार्यालय शिकायत में लिखित में की है।

डॉग लवर्स परिवार ने की तोड़फोड़

सोनी ने बताया कि 17 जनवरी को जनता कॉलोनी निवासी भगवानदास कोठारी अपनी भुआ के साथ बाइक (मोपेड) पर रत्नराज परिसर निवासी भांजे से मिलने जा रहे थे। दो-तीन कुत्ते उनके ऊपर लपके। जब कोठारी ने कुत्तों को भगाना शुरू किया तो डॉग लवर्स योगिता धारीवाल, उनके बेटे असित्व और मुस्कान ने गाली-गलौज करते हुए कोठारी की मोपेड गिरा दी तथा उसमें तोड़फोड़ की। इसे लेकर सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद कोठारी की रिपोर्ट पर 22 जनवरी को ही इन तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। (MP News)

Updated on:
01 Feb 2026 11:09 pm
Published on:
01 Feb 2026 11:09 pm