रतलाम

आंदोलन चेतावनी: टूटे तार, कम वाल्टेज से किसान परेशान

सिंचाई के समय पर्याप्त वाल्टेज नहीं मिलने के कारण विद्युत मोटरें ठीक से संचालित नहीं हो पा रही हैं। किसान नियमित रूप से बिजली बिलों का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 10:07 PM IST
Low voltage power consumption news ratlam
सिंचाई के समय पर्याप्त वाल्टेज नहीं मिलने के कारण विद्युत मोटरें ठीक से संचालित नहीं हो पा रही हैं। किसान नियमित रूप से बिजली बिलों का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही।

रतलाम। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को सिंचाई के लिए विद्युत व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि ग्राम पंचायत जामथून, जुलवानिया, रामपुरिया पलसोडी और गोपालपुरा रतलाम ग्रामीण के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर के केबल क्षतिग्रस्त हैं और सिंचाई के विद्युत तार लंबे समय से झूल रहे हैं।

करीब 200 फीट वाले गाले में करंट के तार कई जगह टूटे हुए हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना और जनहानि का खतरा बना हुआ है। किसानों का कहना है कि सिंचाई के समय पर्याप्त वाल्टेज नहीं मिलने के कारण विद्युत मोटरें ठीक से संचालित नहीं हो पा रही हैं। किसान नियमित रूप से बिजली बिलों का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही।

जिलेभर में किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन

जयस जिला प्रवक्ता कचरू डाबी ने विद्युत वितरण विभाग के अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों का तत्काल भ्रमण कर क्षतिग्रस्त केबल, झूलते तार और कम वाल्टेज की समस्या का मौके पर निरीक्षण कर सुधार कार्य कराने की मांग की है। डाबी ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो जयस जिलेभर में किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा।

बारिश की कमी से फसलें सूखने लगी

क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसलें सूखने लगी हैं। बारिश की कमी से किसानों की आर्थिक स्थिति पर असर दिख रहा है। जलस्तर गिरने के कारण कई ट्यूबवेल बंद हो चुके हैं, जिससे आने वाले दिनों में पेयजल संकट की आशंका बढ़ गई है।

गहराया जल संकट

ग्राम हतनारा के किसान हर्षल पाटीदार ने बताया कि उन्होंने ऊटी किस्म का लहसुन लगभग ४० हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा था। पर्याप्त बारिश नहीं होने से उनकी पूरी फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसानों की चिंता बढ़ी

वर्तमान स्थिति को देखते हुए किसानों की चिंता बढ़ी है। खेतों में फसलें सूख रही हैं और पानी का संकट भी गहरा रहा है। क्षेत्र के कई ट्यूबवेल अभी से बंद हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर की यही स्थिति रही तो आगामी गर्मी में पीने के पानी की समस्या गंभीर रूप ले सकती है।

Updated on:
17 Nov 2026, 10:07 PM IST
Published on: