17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 दिन में एक विकेट उड़ेगा…जैसे संदेशों से मचा हड़कंप

सरकारी वॉट्सएप ग्रुप में दी धमकी, सहायक वर्ग-3 निलंबित, रतलाम कलेक्टर ने माना अनुशासनहीनता और कदाचरण, अब पिपलौदा छोड़कर रतलाम में करना होगी नौकरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रतलाम

•

image

Ashish Pathak

•

Updated: 17 Nov 2026, 9:19 PM IST

ratlam breaking news

सरकारी वॉट्सएप ग्रुप में दी धमकी

रतलाम। सरकारी वॉट्सएप ग्रुप में चुनौती भरे और धमकी भरे संदेश पोस्ट करना पिपलौदा तहसील में पदस्थ सहायक वर्ग-3 कर्मचारी पुष्पेंद्र बॉस को भारी पड़ गया। कार्यालयीन संवाद की मर्यादा तोड़ने और सरकारी सेवा की गरिमा के प्रतिकूल संदेश प्रसारित करने के आरोप में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रशासन ने इस मामले को अनुशासनहीनता, कदाचरण और घोर लापरवाही की श्रेणी में माना है।

कलेक्टर के आदेश के अनुसार, पुष्पेंद्र बॉस ने आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप में अलग-अलग समय पर ऐसे संदेश पोस्ट किए, जिनकी भाषा उत्तेजक, चुनौतीपूर्ण और धमकी भरी थी। संदेशों में उन्होंने लिखा, ‘अंतिम अब प्रहार है, युद्ध आर-पार है... मैं भी पुष्पेंद्र बोस हूं... बाहर का व्यक्ति यहां राज करने की कोशिश करेगा... नौकरी रहेगी तो विरोध संभव है, वरना जय हिंद, जय भारत।’

तो मैं धमाके शुरू करूंगा

एक अन्य संदेश में उन्होंने लिखा, ‘तुम्हारी दिवाली अगर खत्म हो गई है तो मैं धमाके शुरू करूंगा। 13 दिन में एक विकेट उड़ेगा... जो उखाड़ सकते हो उखाड़ लो, खुला चैलेंज।’ सरकारी कार्यालय के आधिकारिक संवाद समूह में इस तरह की भाषा के इस्तेमाल को प्रशासन ने गंभीरता से लिया। कर्मचारी के इन संदेशों को शासकीय सेवा की मर्यादा और आचरण के विपरीत माना गया। आदेश में उल्लेख किया गया है कि संबंधित कर्मचारी का आचरण मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम के नियम 3(1)(i) के अनुरूप नहीं पाया गया। उनके कृत्य को अनुशासनहीनता और कदाचरण मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है।

जांच के दौरान सहकर्मियों पर तनाव की आशंका

प्रशासनिक दृष्टि से विभागीय जांच के दौरान कर्मचारी को वर्तमान कार्यस्थल से अलग रखना आवश्यक माना गया है, ताकि कार्यालयीन वातावरण प्रभावित न हो और सहकर्मियों पर किसी तरह का तनाव न रहे। निलंबन अवधि में पुष्पेंद्र बॉस का मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय, रतलाम निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।