रतलाम

train accident राजधानी ट्रेन दुर्घटना स्थल की रेलवे बोर्ड सदस्य ने की जांच

train accident राजधानी ट्रेन दुर्घटना स्थल की रेलवे बोर्ड सदस्य ने की जांच
less than 1 minute read
Oct 23, 2018
train accident
Special trains for Raksha Bandhan 2018: रक्षा बंधन पर रेलवे ने बहनों के लिए चलाई स्‍पेशल ट्रेन, जानिए किस समय चलेगी

रतलाम। त्रिवेंद्रम निजामु्दीन राजधानी ट्रेन की गुरुवार सुबह हुई दुर्घटना के बाद रविवार को रेलवे बोर्ड सदस्य एमके गुप्ता के स्थल निरीक्षण किया। वे पहले दिल्ली से सीधे मुंबई पहुंचे व इसके बाद विशेष सेलून में मुंबई से दुर्घटना स्थल पहुंचे। इंजीनियरिंग विभाग के सदस्य गुप्ता ने 30 मिनट तक डीआरएम आरएन सुनकर से अकेले में बात की।

बता दे कि गुरुवार सुबह तेज गति के ट्रक ने मेघनगर-थांदला रोड रेलवे स्टेशन पर रेल फाटक नंबर 62 पर ट्रेन की दुर्घटना की थी। इस दौरान फाटक तोडक़र ट्रक ट्रेन में घुस गया था। इससे ट्रेन के दो डिब्बों में नुकसान हुआ था व वे पटरी से उतर गए थे। इसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए त्वरीत राहत कार्य चलाया गया था। मंडल द्वारा किए गए राहत कार्यो की तारीफ तो सोशल मीडिया पर ट्रेन में सवार यात्रियों तक ने की है।

एक सपतह लगेगा सामान्य होने में

दुर्घटना स्थल पर इस समय राजधानी एक्सपे्रस, अगस्त क्रंाति एक्सपे्रस सहित सभी यात्री व मालगाड़ी ट्रेन को 30किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इसको सुधार होने में अभी एक सप्ताह का समय और लगेगा। इसके बाद ही रेलवे यहां पर राजधानी ट्रेन को उसकी नियमित गति 110 किमी की रफ्तार से चलाएगा।

गुप्ता ने किया निरीक्षण

राजधानी ट्रेन होने की वजह से रेलवे बोर्ड ने इसको गंभीरता से लिया था। रविवार सुबह बोर्ड के सदस्य गुप्ता मुंबई पहुंचे व विशेष सेलून से रेलपथ का निरीक्षण किया। इंजीनियरिंग विभाग के बोर्ड सदस्य गुप्ता को मंडल में गोधरा स्टेशन पर इंजीनियरिंग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने विस्तार से दुर्घटना के कारण आदि के बारे में रिपोर्ट दी। रात करीब 10 बजे गुप्ता का सेलून मंडल मुख्यालय पहुंचा। यहां पर मंडल रेल प्रबंधक सुनकर से बोर्ड सदस्य ने 30 मिनट तक अकेले में चर्चा की।

Published on:
23 Oct 2018 09:04 am