
रतलाम। भाई - बहन के पवित्र रिश्तो का पर्व राखी करीब है। हर बहन चाहती है कि उसका भाई मालामाल रहे। जीवन में सभी को सबकुछ मिले एेसा होता नहीं है। इस बार राखी पर अपने भाई को एक खास उपहार देंगे तो कभी भाई की जेब खाली नहीं होगी। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी एनके आनंद ने कही। वे राखी पर्व व उपहाार के बारे में बता रहे थे।
ज्योतिषी आनंद ने कहा कि अगर किसी बहन के भाई के पास पैसा टिकता नहीं है, बार-बार जेब खाली हो जाती है तो धन से जुड़ी समस्या को आसानी से हल किया जा सकता है। इसके लिए बस बहन को थोड़ी मेहनत करना होगी। बहन की थोड़ी सी मेहनत से भाई का जीवन संवर जाएगा। इतना ही नहीं कभी भी भाई की जेब खाली नहीं रहेगी। असल में हर व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी धन की समस्या रहती है। एेसे में बहन अगर भाई को एक खास उपहार देगी तो भाई की जेब कभी भी खाली नहीं रहेगी। इसके लिए बस राशि अनुसार खास रंग का उपहार देना होगा। असल में हर व्यक्ति अपनी जेब में पर्स रखता है। एेसे में अगर भाई को राशि अनुसार पर्स दिया जाए तो भाई की जेब कभी खाली नहीं रहेगी।
राशि अनुसार एेसे रंग का हो भाई का पर्स
मेष राशि के लिए
मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल को खुश करने के लिए लाल रंग की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। मेष राशि के भाई को आर्थिक लाभ पाने के लिए मैहरुप रंग का पर्स देना चाहिए।
वृषभ राशि के लिए
वृषभ राशि के जातकों का स्वामी शुक्र होता है। शुक्र को खुश करने के लिए वृषभ राशि के भाई को सिल्वर रंग का पर्स देना चाहिए।
मिथुन राशि के लिए
इस राशि के जातकों का स्वामी बुध गृह होता है। आर्थिक लाभ पाने के लिए हरे रंग का पर्स भाई को देना लाभदायक होता है।
कर्क राशि वालों के लिए
इस राशि का स्वामी चंद्र होता है। चंद्र का शुभ रंग सफेद होता है। इसलिए कर्क राशि के भाई को सफेद या हल्के रंग का पर्स देना चाहिए।
सिंह राशि के लिए
सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। इसके लिए भाई को नांरगी रंग का पर्स देना लाभदायक होता है।
कन्या राशि के लिए
कन्या राशि का स्वामी बुध होता है। बुध को खुश करने के लिए हरा रंग का प्रयोग किया जाता है। इसलिए कन्या राशि के भाई को हरे रंग का पर्स देना चाहिए।
तुला राशि के लिए
इस राशि का स्वामी शुक्र होता है। इस राशि के भाई को सफेद या चमकीले सिल्वर या मटमैले रंग का पर्स देना चाहिए।
वृश्चिक राशि के लिए
इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। मंगल को प्रसन्न करने के लिए गहरे लाल रंग का प्रयोग किया जाता है। इस राशि के भाई को गहरे लाल रंग का पर्स देना चाहिए।
धनु राशि के लिए
धनु राशि का स्वामी बृहस्पति होता है। बृहस्पति को देवताओं के गुरु का स्थान दिया गया है। बृहस्पति दोष से बचने के लिए पीले रंग का इस्तेमाल किया जाता है। एेसे में इस राशि के भाई को हल्के पीले रंग का पर्स देना चाहिए।
मकर राशि के लिए
इस राशि का स्वामी शनि होता है। मकर राशि के भाई को नीले रंग का पर्स रखना चाहिए। इससे उन्हें आर्थिक लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि के लिए
कुंभ राशि के भाई को काले रंग का पर्स रखना चाहिए। इस राशि का स्वामी शनि होता है। शनि को खुश करने के लिए काली चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।
मीन राशि के लिए
इस राशि का स्वामी गुरु होता है। गुरु ग्रह का प्रिय रंग पीला है, इसलिए इस राशि के लोगों को हहरे पीले रंग का पर्स देना चाहिए।
Rakhi ka shubh muhurat
राखी का शुभ मुहूर्त शुभ मुहूर्त- 26 की सुबह 5:59 मिनट से शाम 17: 12 मिनट तक
मुहूर्त की अवधि : 11 घंटे 26 मिनट
रक्षाबंधन में दोपहर का मुहूर्त : 13:39 से 16:12 तक
मुहूर्त की अवधि : 02 घंटे 33 मिनट