6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज भी बारिश बरसाएगी कहर, केरल-कर्नाटक समेत कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना

केरल में बारिश की वजह से हालत बद से बदत्तर हो गए हैं।

2 min read
Google source verification
rain

आज भी बारिश बरसाएगी कहर, केरल-कर्नाटक समेत कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना

नई दिल्ली। देश में मानसून अपने पूरे शबाब पर है। झमाझम बारिश से हिंदुस्तान की अधिकतर सरजमीं तरबतर है। हालांकि कई क्षेत्रों मेें बारिश और बाढ़ की वजह से हालत खराब हो गए हैं। इन राज्यों में आने वालों दिनों में भारी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।


केरल, कर्नाटक और ओडिशा में जबरदस्त बारिश की उम्मीद

मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले 5 दिन का मौसम पूर्वानुमान लगाया था। 15 अगस्त को कई जगह बारिश की उम्मीद जताई थी वहीं गुरुवार को भी कई इलाकों में जबरदस्त वर्षा का अंदाजा लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कई जगह भीषण बारिश हो सकती है और कहीं बरसात में गिरावट में देखी जाएगी। तटवर्तीय कर्नाटक के ज्यादातर हिस्सों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। विदर्भ, केरल,ओडिशा में भी भीषण बारिश की उम्मीद है। वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बारिश की संभावना है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी बरसात का पूर्वानुमान लगाय गया है। वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी संस्था स्काई मेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, ओशन, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, केरल और तटीय कर्नाटक पर मानसून जोरदार होगा, जिसके कारण यहाँ भारी बारिश की उम्मीद है। झारखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, कोंकण गोवा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड सक्रिय मॉनसून स्थितियों को देखेंगे, जहां इन हिस्सों में एक दो हिस्सों में भारी वर्षा के साथ बाकी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। बाकि देश के हिस्से में सामान्य मानसून बारिश की उम्मीद है।

दिल्ली में कम होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की संभावना 20 अगस्त तक काफी कम है। ऐसे में दिल्ली में तापमान बढ़ेगा और लोगों की परेशानियां भी बढ़ेंगी। स्काइमेट के अनुसार, मानसून ट्रफ अब दिल्ली से दूर जा रही है, लिहाजा बारिश कम होगी। बता दें कि पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, ओडिशा, उत्तरी तमिलनाडु और कोकण के एक दो हिस्सों में मानसून जोरदार रहा, जिसके कारण इन क्षेत्रों में भारी बारिश हुई।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग