रतलाम

बदलने वाला है इन आठ राशियों का समय, आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर, यहां पढ़ें भविष्यवाणी

बदलने वाला है इन आठ राशियों का समय, आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर, यहां पढ़ें भविष्यवाणी

3 min read
Apr 28, 2018
rashi fal
Rashi Fal News

रतलाम। लंबे समय से जो लोग अपने भाग्य बदलने का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए ये खुश खबर है। 29 व 30 अप्रैल को आठ राशियों के समय में बड़ा बदलाव आ रहा है। ये होने जा रहा है चतुर्दशी को चित्रा व पूर्णिमा को स्वाती नक्षत्र होने से। असल में पूर्णिमा के दिन सित्रि योग , वैशाख मास, तुला राशि का चंद्रमा, मेष राशि का सूर्य मिलकर महायोग का निर्माण करने जा रहे है। ये योग वर्षो में आता है। ये बात रतलाम के वरिष्ठ ज्योतिषी एनके आनंद ने कही। वे राशियों का योग व पूर्णिमा पर इसका महत्व विषय पर बोल रहे थे।

ज्योतिषी आनंद ने बताया कि काफी समय से कुछ राशियों वालों के जीवन में बड़ा परिवर्तन का इंतजार हो रहा है। ये इंतजार का समय अब समाप्त होने वाला है। मेष राशि में उच्च का सूर्य इस इंतजार को समाप्त करने वाला है। इसके लिए पूर्णिमा का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। इस दिन राशि, ग्रह, नक्षत्र मिलकर महायोग का निर्माण करने जा रहे है।

इन राशि वालों का बदलेगा नसीब

ज्योतिषी आनंद ने बताया कि मेष, मिथून, कर्क, सिंह, तुला, मकर, कुंभ व मीन राशि वालों के जीवन में अब बड़ा परिवर्तन आएगा। इसकी शुरुआत २९ अप्रैल की रात से हो जाएगी। जब चतुर्दशी की रात को चंद्रमा अपने वैग पर होगा तब ये चंद्र ही बडे़ परिवर्तन का साक्षी बनेगा। इसके अलावा पुर्णिमा को दिनभर अलग-अलग राशियों में ये परिवर्तन होते रहेंगे।

मेष राशि वालों को आएगा ये

बात मेष राशि से करें तो इस राशि वालों को चंद्र व सूर्य की कृपा से धन आने वाला है। लंबे समय से जो रुका हुआ धन है वो मिलना शुरू हो जाएगा।

मिथून राशि वालों को मिलेगा मार्गदर्शन

मिथून राशि वाले वे लोग जो लंबे समय से किसी सही सलाह का इंतजार कर रहे है उनको मार्गदर्शन के लिए कोई वरिष्ठ या गुरु मिलेगा। इस राशि वालों का समय अब बदलने वाला है।

कर्क राशि वाले जाएंगे यहां

कर्क राशि चंद्रमा की है। इस राशि वालों को धार्मिक यात्रा होगी। इस यात्रा से इनके रास्ते बनेंगे। इनको कोई पुराना मित्र मिलेगा जो धन देने का कारण बनेगा।

सिंह राशि वाले रोग से रहे सावधान

सिंह राशि वालों को इन दिनों पुराने या नए रोग से सावधान रहने की खुब जरुरत है। असल में इस राशि वालों को कमर में नुकसान होने के योग बन रहे है। एेसे में ये राशि वाले अपना ध्यान रखे।

तुला राशि वाले हो जाए खुश

तुला राशि वालों को अब खुश हो जाना चाहिए। इनके समय के बदलने की शुरुआत हो रही है। इस राशि वालों को अब धन, पे्रम, नौकरी व मकान जो चाहिए, वह मिलेगा।

मकर राशि वाले रहे होशियार

मकर राशि वाले इन दिनों होशियार रहे। इस राशि वालों को उनके करीबी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे है। एेसे में मां कालिका की शरण में जाएं तो लाभ होगा।

कुंभ राशि वाले वाहन धीरे चलाएं

वो लोग जिनकी कुंभ राशि है, वें अपने वाहन धीरे चलाएं। इस राशि वालों को दुर्घटना का योग बन रहा है। एेसे में ये जरूरी है कि वे सावधानी रखें।

Published on:
28 Apr 2018 07:05 pm