25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस हाथ गई, उसी ने लूटा, पूरी रात बस के नीचे सिसकती रही, दरिंदो को न आया रहम

जिस हाथ गई, उसी ने लूटा, पूरी रात बस के नीचे सिसकती रही, दरिंदो को न आया रहम

4 min read
Google source verification
rape

rape news

रतलाम। वो नाबालिग है। उसको लगता था कि जैसी वह है, पूरी दुनियां भी ठीक उसी की तरह है। उसे इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि वो जिन दोस्तों के उपर भरोसा कर रही है, वही उसकी इज्जत को तार-तार कर देंगे। वो जिस हाथ गई, उसी ने उसको लूटा, पूरी रात बस के नीचे सिसकती रही, लेकिन दरिंदो को रहम न आया। ये कहानी नहीं, बल्कि 15 वर्ष की एक एेसी नाबालिग की दास्ता हैं, जिसको पढ़ते हुए आप कई बार रो देंगे।

इस किशोरी के साथ लूटने की घटना इंदौर से शुरू हुई तो रतलाम जिले के जावरा तक होती रही। यहां तक की अपनों से लूटने के बाद पूरी रात किशोरी जावरा में स्थानीय बस स्टैंड पर एक बस के नीचे पूरी रात रही, लेकिन किसी को ये रहम नहीं आया कि मदद करें। एक दोस्त ने पहले फु्रटी में नशीली दवा मिलाकर बेहोश किया फिर दुष्कर्म का वीडियो बनाया तो दूसरे दोस्त ने शादी की जिद की। न सिर्फ जिद, बल्कि उसको बंधक भी बनाया व बाद मंे दुष्कर्म किया। स्वयं को इन सबसे बचाने के लिए 15 वर्ष की लड़की पूरी रात एक बस के नीचे छिपी रही। बाद में सुबह पुलिस को सारी जानकारी साझा की।

ये बताया पुलिस को

पुलिस को 15 वर्ष की नाबालिग ने बताया कि उसके दोस्तों ने ही उसके साथ गलत काम किया। एक दोस्त शिवम ने ज्यूस में नशे का सामान मिलाकर बेहोश किया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान शिवम ने पूरा वीडियो भी बना लिया। शिवम इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता रहा। जब इस घटना के बारे में रतलाम जिले के जावरा में रहने वाले मोइन को बताया तो उसने बहलाकर बुलवा लिया व निकाह की जिद करने लगा। जब इससे इंकार किया तो बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बड़ी मुश्किल से उसक ेजाल से बाहर आई, रात हो गई तो बस के नीचे ही भय के कारण रही।

आपबीती बताई किशोरी ने

पुलिस को किशोरी ने बताया वो 9वीं की छात्रा है। पिता सरकारी कर्मचारी है। एक माह पूर्व अपनी दोस्त कोमल के जन्मदिन की पार्टी में लंच को होटल में गई थी। वहां वापसी में दोस्त शिवम की बाइक पर कोमन व उसको छोडऩे के लिए बैठ गए। शिवम ने पहले कोमल को छोड़ा, इसके बाद मुझे छोडऩे के लिए निकला। रास्ते में ज्यूस पीने के लिए रुके। इसके बाद अचानक में बेहोश हो गई। शाम को जब होश आया तो खुद को एक जंगल में पाया। होश आने पर देखा तो शिवम मोबाइल में फोटो ले रहा था। बाद में शिवम ने घर तो छोड़ दिया, लेकिन मोबाइल पर बोला कि उसके पास न देखे जाने योग्य फोटो व वीडियो है। बाद में घर आकर उसने ये सब दिखाया भी। जब परिचित को ये बात बताई तो उन्होने शिवम को बुलाकर धमकाया। बाद में शिवम ने कहा कि सभी को बताकर अच्छा नहीं किया। अब सोशल मीडिया पर इसको सभी को भेज दूंगा।

पूरी रात रही बस के नीचे

छात्रा ने पुलिस को बताया कि 2 अप्रैल को एक जावरा के रहने वाले दोस्त मोइन की बहन का निकाह था। उसके बुलाने पर में गई थी। वहां मोइन ने अपने परिवार से मिलवाया। निकाह के बाद में अपने घर आ गई। इसी बीच मोइन ने फोन करके जावरा आने को कहा। जब मैने कहा कि अभी व्यस्त हूं तो हाथ की नस काट ली। उसको समझाने 14 अप्रैल को जावरा गई। वो निकाह की जिद लेकर बैठ गया। इस बीच उसका एक दोस्त आया जो मुझे स्वयं के घर ले जाने की जिद करने लगा। मुझे मामला गड़बड़ लगा तो वहां से भागकर जावरा के बस स्टैंड पर एक बस के नीचे पूरी रात रही।

जिन पर भरोसा किया उन्होंने ही दिया धोखा

दुष्कर्म की पीडिता के अनुसार 14 अप्रैल से दो दिन पूर्व मोइन एक दोस्त के घर लेकर गया, वहां पूरी रात जबरदस्ती की। इस दौरान अगली सुबह एक परिचित ने मुझे देखकर टोका तो मैने बताया कि ये निकाह करना चाहता है। इसके बाद परिचित ने मोइन को जमकर पीटा। इसके बाद परिचित ने पापा को पूरी बात बताई तो उन्होने भी मोइन की पिटाई की।