26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक इलायची बना देगी आपको रोडपति से करोडपति

एक इलायची बना देगी आपको रोडपति से करोडपति

3 min read
Google source verification
Cardamom

Cardamom news

रतलाम। हर घर में मसालों से लेकर पूजन में छोटी इलायची का प्रयोग होता हैं। पूजा पाठ से लेकर विभिन्न नमकीन व मीठे में इलायची का उपयोग किया जाता हैं, लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि इलायची के प्रयोग से न सिर्फ धन की समस्या दूर होती है, बल्कि इंसान रोडपति से करोडपति बन सकता है। इसके अलावा इलायची विभिन्न समस्याओं के समाधान में भी काम आती है। ये बात रतलाम राज परिवार के ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने नक्षत्रलोक में भक्तों को इलायची का धार्मिक महत्व विषय के बारे में कही। ज्योतिषी जोशी ने कहा कि शनिचार को हस्त नक्षत्र, रविवार को चित्रा नक्षत्र व सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के दिन किए गए इस उपाय का विशेष फल मिलेगा।

ज्योतिषी जोशी ने कहा कि एेसे अनेक उदाहरण है कि जब मनुष्य 16 से 18 घंटे तक मेहनत करने के बाद भी प्रमोशन नहीं पाता, अगर आपके साथ एेसा होता है तो ये जरूरी है कि जब चंद्रमा अपने वेग पर हो तब हरे रंग के कपडे़ में पांच इलायची को बांधकर तकिए के नीचे रखकर सो जाए। ये कार्य एक रात को करके अगले दिन सुबह इन इलायची को किसी चौराहा पर रखे व इसको पलट कर न देखे। इस उपाय को करने के बाद 11 दिन के अंदर खुशखबर मिलती है।

ये उपाय देगा मनचाहा प्यार व जीवनसाथी

अगर आप किसी से सच में प्यार करते है, आप विवाह को लेकर परेशान है, बार-बार प्रयास के बाद भी विवाह न हो रहा हो तो एक छोटा सा उपाय जीवनसाथी की कमी को पूरा करता है। इसके लिए पूर्णिमा की रात को 11 बजे उत्तर दिशा में ध्यान करके कन्या पीला व पुरुष लाल रंग का कपड़ा लें। इसके बाद पुरुष या कन्या कपडे़ में सिर्फ 21 इलायची को लेकर बांध दे। कन्या इस कपडे़ को मनोकामना के साथ भगवान विष्णु व पुरुष दुर्गा माता के मंदिर में इसको मनोकामना के साथ दान कर दीजिए। 108 दिन में विवाह से जुड़ी समस्या का समाधन हो जाएगा।

दूध में देती है इलायची लाभ

अगर आपके बच्चे पढ़ाई में कमजोर है, उनके तमाम प्रयास के बाद भी बेहतर नंबर नहीं आ रहे है तो ये जरूरी है कि एक छोटा सा उपाय जरूर करें। सोमवार की शाम को इलायची को दूध में उबालें व दूध को मीठा करके छोटे बच्चों को जरूर दे। इस उपाय से बेहतर नंबर व पढ़ाई में ध्यान दोनों कार्य हो जाएंगे।

दुश्मन भी होता है कमजोर

संसार में रहते हुए अनेक लोगों से विवाद होता है। एेसे में दुश्मन के मन में कायम दुश्मनी के भाव को समाप्त करने के लिए सबसे बेहतर उपाय ये है कि काली माता मंदिर में या दुर्गा माता मंदिर में रविवार दोपहर को १२ बजे से १ बजे के बीच में १०८ इलायची की माला बनवाकर दान करें। इससे दुश्मन के मन में दुश्मनी का भाव समाप्त हो जाएगा।

ये उपाय दिलाएगा जमकर धन

ज्योतिषी जोशी ने कहा कि इलायची सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि धन दिलाने में भी सहायक होती है। वे लोग, जिनका कही धन रुका हुआ है, या लंबे समय से दिया हुआ उधार नहीं आ रहा हो तो एक छोटा सा उपाय जमकर धन की बरसात करता है। इस छोटे उपाय से धन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान हो जाता है। धन की कमी होने पर सिर्फ 5 इलायची को अपने पर्स में या धन रखने की जगह पर रखे। इस उपाय करने के 21 दिन के अंदर रुका हुआ धन आना शुरू हो जाएगा।