26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन दो ट्रेन में खाली है 1000 से अधिक सीट, आज ही कर लें बुकिंग

इन दो ट्रेन में खाली है 1000 से अधिक सीट, आज ही कर लें बुकिंग

3 min read
Google source verification
IRCTC NEWS

IRCTC

रतलाम। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गर्मी में अनेक यात्री ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इनमें से अधिकांश ट्रेनें में सीट अब उपलब्ध नहीं है, लेकिन हम आपको दो एेसी ट्रेन के बारे में बता रहे है, जो उत्तर भारत जाएगी। इन दोनों ट्रेन में एक हजार से अधिक सीट खाली है व अभी आराम से टिकट ऑनलाइन से लेकर खिड़की से मिल रहे है। इसके लिए बस आपको इस खबर को पढऩा होगा।

मंडल रेल प्रवक्ता जेके जयंत के अनुसार पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम के साथ-साथ रतलाम होते हुए बांद्रा-गाजीपुर-बांद्रा स्पेशल किराया के साथ अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाने वाली है। इन ट्रेन में अनेक सीट रिक्त पड़ी है व यात्रा के लिए आसानी से टिकट उपलब्ध हो रहे है। इसके लिए www.irctc.co.in जाकर आराम से टिकट की बुकिंग हो सकती है।

अतिरिक्त किराया के साथ बांद्रा गाजीपुर ट्रेन

ट्रेन नंबर 09025 प्रति सोमवार को 30 अप्रैल से 25 जून तक बांद्रा टर्मिनल से चलकर रतलाम स्टेशन पर मंगलवार सुबह 9.10 बजे आएगी। यहां 20 मिनट का ठहराव के बाद ट्रेन गाजीपुर के लिए रवाना होगी। बुधवार सुबह 10.30 बजे ट्रेन यात्रियों को गाजीपुर पहुंचाएगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 09026 प्रति बुधवार को 2 मई से 27 जून तक गाजीपुर सिटी से शाम को 7.30 बजे चलेगी। गुरुवार शाम को 7.50 बजे ट्रेन रतलाम आएगी। ट्रेन शुक्रवार सुबह 7.50 बजे यात्रियों को बांद्रा पहुंचाएगी। ट्रेन का दोनों दिशा में बोरीवली, वापी, वलसाढ़, सूरत, भरुच, बड़ोदरा, रतलाम, शामगढ़, रामगंजमंडी, कोटा , सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, श्रीमहावीरजी, हिंडोन सिटी, बयाना, आगरा कैंट, शम्साबाद टाउन, इटावा, कानपुर, इलाहाबाद, जंघई आदि ठहराव दिया गया है। ट्रेन में दो द्वितीय श्रेणी, चार तृतिय श्रेणी वातानुकूलित व चार शयनयान, छह सामान्य डिब्बे रहेंगे।

भागलपुर वाली एेसे चलेगी

यात्री ट्रेन नंबर 09451 प्रति शुक्रवार को 27 अप्रैल से 11 मई तक गांणीधाम से चलकर दाहोद सुबह 4.05 बजे, रतलाम सुबह 6 बजे होते हुए रविवार शाम को 6 बजे भागलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 09452 भागलपुर से गांणीधाम के लिए साप्ताहिक ट्रेन 30 अप्रैल से 14 मई तक प्रति सोमवार को सुबह 6.30 बजे चलेगी। रतलाम ये ट्रेन मंगलवार शाम को 7.50 बजे, दाहोद रात 9.38 बजे पहुंचेगी। बुधवार सुबह 8 बजे ट्रेन गांधीधाम पहुंचेगी। ट्रेन का दोनों दिशा में भचाऊ, साम्याखाली, धरांगधरा, अहमदाबाद, नडियाद, दाहोद, रतलाम, भवानीमंडी, कोटा, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडोनसिटी, बयाना, भरतपुर, अचनेरा, मथुरा, कासंगज, फरुखाबाद, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गौरखपुर, देवरिया, सीवान छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, साहिबपुर कामल च मुंगेर स्टेशनों पर ठहराव होगा। ट्रेन में तीन तृतिय श्रेणी वातानुकूलित, सात शयनयान व चार सामान्य श्रेणी के डिब्बे रहेंगे।