रतलाम

#Ratlam में कलेक्टर ने दिए किसान चौपाल में मास्टर ट्रेनर बुलाने के निर्देश

रतलाम. प्रशासन गांव की ओर अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को ग्राम अयाना में किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई एवं किसानों की समस्याएं सुनकर कलेक्टर मिशा सिंह ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर एवं उपस्थित अधिकारियों तथा किसानों ने चौपाल […]

2 min read
Jan 30, 2026
कलेक्टर मिशा सिंह ने किसानों से जैविक/प्राकृतिक खेती अपनाने की कही बात

रतलाम. प्रशासन गांव की ओर अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को ग्राम अयाना में किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई एवं किसानों की समस्याएं सुनकर कलेक्टर मिशा सिंह ने संबंधित विभाग प्रमुखों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं उपस्थित अधिकारियों तथा किसानों ने चौपाल में किसान की लगाई गई जैविक उत्पादों की स्टाल का भी अवलोकन किया। गांव के अन्य किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए उसी गांव के उन्नतशील किसानों को सूचीबद्ध कर मास्टर ट्रेनर के रूप में किसान चौपालों में बुलाने के निर्देश कृषि अधिकारी को दिए।

कलेक्टर ने किया मोती-गाजर की खेती का अवलोकन
चौपाल में कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को गोशालाओ मे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट बनवाने एवं कोल्ड स्टोरेज का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। जैविक हाट के लिए ब्लॉक वार जगह चिन्हित करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। कलेक्टर ने किसान शुभम सिसौदिया के खेत पर गाजर की जैविक खेती का एवं ग्राम नौलखा मे मोती प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन किया। ग्राम अयाना के किसान कुलदीप ने चौपाल में बताया कि वे प्राकृतिक खेती करते आ रहे है, फिर उन्होंने जैविक खेती की ओर रुख किया। अब उनकी खेती की मिट्टी भी अच्छी हो गयी है और फल, सब्जी और अनाज की पौष्टिकता और स्वाद भी अच्छा हो गया है।

प्रशिक्षण देने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने चौपाल में किसानों को जैविक/प्राकृतिक एवं रासायनिक खेती का अंतर बताते हुए, किसानों को जैविक/प्राकृतिक खेती करने की बात कही। गांव के जैविक/प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के समूह बनाकर, किसानों को खेतों पर ले जाकर समक्ष में प्रशिक्षण देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। किसानों को जैविक/प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों का उदाहरण देकर प्रेरित करे।

रासायनिक उर्वरक और दवाइयों का कम करें उपयोग
कलेक्टर ने किसान चौपाल में किसानों से कहा कि रासायनिक उर्वरक और दवाइयों का कम से कम उपयोग करें तथा जैविक खाद एवं जैविक कीटनाशक का उपयोग करे। किसान चौपाल में उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण नीलम सिंह चौहान, एसडीएम सुनील जायसवाल, सीईओ जनपद ब्रम्हस्वरूप हंस, पीडी आत्मा नर्गेस, डॉ. सर्वेश त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक केवीके सहित किसान उपस्थित थे।

Updated on:
30 Jan 2026 10:35 pm
Published on:
30 Jan 2026 10:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर