रतलाम

मैसेज फारवर्ड करने में जल्दबाजी मत करो

मैसेज फारवर्ड करने में जल्दबाजी मत करो
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2018, 5:41 PM IST
patrika
मैसेज फारवर्ड करने में जल्दबाजी मत करो

रतलाम। आज-कल खुद को धर्मात्मा समझने वाले लोग दूसरों को तुच्छ समझते हैं। इन दिनों लोगों का ध्यान व्यक्ति के सुधार में कम और कीचड़ उछालने में ज्यादा रहता है। जबकि संत कहते हैं कि पाप से घृणा करो पापी से नही। मोबाइल के वाट्सएप पर जरा सा मैसेज आते ही धड़ाधड़ इधर उधर फार्वड हो जाते हैं। हम किसी भी मैसेज की सत्यता, वास्तविकता जाने बगैर उसका ढिंढोरा पीटने लगते हैं। दूसरों की गौरव और गरिमा को नष्ट करने का प्रयास करते हंै। वही हमारे घर में कुछ हो जाता है तो उस बुराई को सेंसर करने के हर संभव प्रयास करते हैं। पहले हम अपने दुर्गुणों को समाप्त करें। उसके बाद दूसरों के दोषों में सुधार के लिए संबंधित को प्रेरित करे। खुद के दोषों का शमन करो, यही हमारा धर्म है, फर्ज है और सच्चे समाज और राष्ट्र के निर्माण का संदेश है।

यह बात मुनिश्री प्रमाणसागर मसा ने शनिवार को कही। वे चातुर्मास धर्मप्रभावना समिति द्वारा आयोजित चातुर्मास के दौरान धर्मसभा को संबोधित कर रहे थे। मुनिश्री ने रामायाण, महाभारत के कुछ प्रसंगों का वर्णन करते हुए वर्षो पहले चर्चित खडक़सिंह और बाबा भारती की कहानियों के माध्यम से मुनिभक्तों को बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। मुनिश्री ने कहा कि अगर खुद को गुणी और ज्ञानवान बनाना चाहते हैं तो दूसरों पर दोष लगाना, दोष को देखना और दुर्गुणों का बखान करना छोड़ दो क्योंकि ये आत्मसुधार की बजाय दुष्प्रचार का माध्यम हैं।दूसरों के दोषों को देखकर उसका ढिढोरा पीटना, संचार साधनों के माध्यम से उसका इधर-उधर बखान करना बुरी बात है। अगर किसी में दोष है तो उसके दोष को ढंकने का प्रयास करते हुए उसे दोषमुक्त करने का प्रयास करो। अपनी नजर को साफ सुथरी बनाओ। हमें भंवरे की तरह पराग को एकत्रित करना है, मक्खी की तरह गंदगी का भक्षण नहीं करना है। जो इंसान इन बातों पर अमल करता है वो परिवार, समाज और राष्ट्र के उत्थान में सहायक कहलाता है।

'जन्म-मरण से पार ले जाती है नवकार की आराधनाÓ
रतलाम। किसी भी साधना में आगे बढऩे के लिए श्रद्धा बेहद आवश्यक है। इसके विकास में व्याख्यान का विशिष्ट महत्व है, बिना सुने विवेक जाग्रत नहीं होता। अरिहंत परमात्मा को नमस्कार करने मात्र से हमारे रोग, शोक और दु:खों का अंत हो जाता है,नवकार की आराधना जन्म मरण से पार ले जाने वाली है।
यह बात शनिवार को आचार्यश्री हेमचन्द्रसागर मसा ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कही। वे नवकार महामंत्र की व्याख्या कर रहे थे। गणिवर्य विरागचन्द्र सागर मसा ने शत्रुंजय महात्म्य का श्रवण करवाते हुए कहा कि जो सरलता और सहजता से सत्य का साक्षात्कार करवा देवे वही शत्रुंजय है। इसके श्रवण का अवसर मिलना ही अनंत पुण्यों का उदय है। आपने कहा कि पांच इन्द्रियों के कारण ही मन भटकता है। समस्या से भागो मत, उसका सामना करो, जो उससे भागता है वो उसे खा जाती है और जो उसका सामना करता है, उसके सामने समस्या खो जाती है। आरंभ में स्वर्ण मुद्रा से पूजन प्रकाशचंद्र कोठारी परिवार ने किया। श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ रतलाम द्वारा धर्म जागरण चातुर्मास के 28 वें दिन आचार्यश्री के सान्निध्य में नव दिवसीय नवकार आराधना और श्री सिद्धांचल तप के तपस्वी उत्साह के साथ तपस्या कर रहे हैं।

Published on: