सवाईमाधोपुर. दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी आलनपुर में चातुर्मास कर रहे सुकुमालनंदी ने शनिवार को श्रावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यर्थ है पुरूषार्थ यदि मन में लगन नहीं हो, व्यर्थ है भगवान की पूजा-भक्ति यदि श्रद्धा नहीं हो, व्यर्थ है मस्तक झुकाना यदि विश्वास नहीं हो, व्यर्थ है श्रृंगार यदि मानवता नहीं हो, व्यर्थ है कोई भी कार्य करना जिसका कोई उद्देश्य न हो और व्यर्थ है प्रवचन सुनना यदि अमल में नहीं लाया जाए। धर्म सभा के मंच पर मुनि सुनयनंदी एवं ऐलक सुलोकनंदी भी विराजमान थे। वर्षायोग समिति के प्रचार-प्रसार मंत्री प्रवीण जैन ने बताया कि इस अवसर पर बड़ा नयागांव (बूंदी) की नीलू जैन व सवाईमाधोपुर की मोनिका जैन द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी।