
रतलाम। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ताजा आदेश ने रतलाम सहित मध्यप्रदेश व देश में सभी मोबाइल उपभोक्ताओं की नींद उड़ा दी है। अब तक एंड्राइड मोबाइल लेकर घुमने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के एपलीकेशन बंद होने वाले है। असल में आरबीआई के एक आदेश से ये होने वाला है।
कैशलेस योजना में मोबाइल में चल रहे ईवॉलेट को बंद करने के आदेश ने लोगों को हैरान कर दिया है। आरबीआई के आदेश से आमजन नाराज है। खासकरके वो लोग नाराज है जो कैशलेस योजना के समर्थक है। फिलहाल इस आदेश से रतलाम जिले में करीब १० लाख व मध्यप्रदेश में १० करोड़ मोबाइल उपभोक्ताओं पर असर होगा। क्योकि एक मार्च से मोबाइल की सीम प्रदाता कंपनी को ईवॉलेट बंद करने के लिए आरबीआई ने कह दिया है।
नहीं किया आदेश का पालन
असल में आरबीआई ने मार्च माह से मोबाइल में चल रहे वॉलेट को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इसकी वजह ये है की आरबीआई ने जो शर्तो का पालन करने को कहा था, अनेक कंपनियों ने उसका पालन नहीं किया। अब एेसे में आरबीआई ने इसके लिए नए आदेश की तलवार लटका दी है। एेसे में अब वॉलेट आगामी 1 मार्च से बंद हो जाएंगे।
केवीआईसी की है बड़ी शर्त
असल में आरबीआई ने कहा था की वे मोबाइल कंपनी जो वॉलेट की सुविधा अपने ग्राहकों को दे रही है, उनके अपने उपभोक्ताओं से केवाईसी की शर्ते पूरी करानी है। हैरानी की बात ये है की आरबीआई की बात को भी गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके लिए आरबीआई ने २८ फरवरी तक का आदेश मोबाइल कंपनियों को दिया। अब इसके लिए सिर्फ पांच दिन शेष है, एेसे में अगर मोबाइल कंपनियां केवीआईसी की शर्त को पूरा नहीं करती है तो एक मार्च से वॉलेट की सुविधा बंद हो जाएगी।
एेसे होगा रतलाम में असर
आरबीआई के आदेश का रतलाम में तगड़ा असर होगा। इसकी वजह ये है की कैशलेस योजना में अधिकतर लोग अब वॉलेट का उपयोग धन के आदान-प्रदान के लिए कर रहे है। एेसे में इस सुविधा के बंद होने से सबसे बड़ा असर कैशलेस योजना पर आएगा। बैंक से जुडे़ लोग बताते है की इससे युवा वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होगा, क्योकि इसका उपयोग युवा ही सबसे अधिक कर रहा है।