18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्ती
BJP नेता ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले को बताया छोटा, कहा इस पर PM मोदी का बोलना जरूरी नहीं
Play video

BJP नेता ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले को बताया छोटा, कहा इस पर PM मोदी का बोलना जरूरी नहीं

UP के BJP नेता दयाशंकर सिंह ने PNB घोटाले को छोटा बताते हुए कहा है कि इस पर PM का बोलना आवश्यक नहीं, इसमें राहुल गांधी की भूमिका को बताया संदिग्ध।
Google source verification

बस्ती. कभी मायावती के लिये अपशब्द कहकर राजनीति में तूफान ला दने वाले बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने PNP बैंक घोटाले को लेकर राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने इस घोटाले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भूमिका को संदिग्ध बताया है। बस्ती पहुंचे दयाशंकर सिंह ने मीडिया से कहा है कि PNB घोटाला 2011 में शुरू हुआ और तब केन्द्र में सरकार कांग्रेस की थी। निश्चित तौर पर इस घोटाले में राहुल गांधी की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने घोटाले में राहुल गांधी की भूमिका की जांच करने की भी मांग किया।


इस दौरान पीएम के इस मामले पर चुप रहने को लेकर कहा कि पीएनबी जैसे छोटे घोटाले पर बोलना जरूरी नहीं समझते। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री के न बोलने पर सवाल उठाने को लेकर कहा कि कांग्रेस सरकार में तो बड़े-बड़े घोटाले हुए पर तब के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कुछ नहीं बोलते थे। राम मंदिर को लेकर हुए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह उनकी आस्था का प्रतीक है और बहुत जल्द सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। कहा कि 2019 का चुनाव भाजपा विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। उन्होंने योगी सरकार को तेजी से विकास कार्य कराने और यूपी को आगे ले जाने वाली सरकार बताया।
by Satish Srivastava

बड़ी खबरें

View All

बस्ती

उत्तर प्रदेश