रतलाम

सबसे सस्ते रेनकोट यहां मिल रहे हैं

सबसे सस्ते रेनकोट यहां मिल रहे हैं
2 min read
Jul 04, 2018
sabse saste raincoat kaha milte hai
sacse sastey raincoat kaha miltey hai news

रतलाम। बरसात शुरू होते ही रेटकोट की मांग बढ़ गई है। बरसात के मौसम में रेनकोट का उपयोग काफी होता है। इसलिए दुकानों पर इनकी बिक्री में तेजी आ गई है। खरीदारों की रुचि को देखते हुए रेनकोट अलग-अलग रेंज में अवलेबल होने लगे हैं। यूथ सहित सभी लोग अपने हिसाब से इसकी खरीदारी कर रहे हैं। रेनकोट के अधिकतर खरीदार दुपहिया वाहन चालक हैं। इस बार बच्चों के लिए कार्टून वाले रेनकोट भी आए है।

बरसात का मौसम शुरू होते ही रेनकोट का उपयोग बढ़ गया है। बरसात में भीगने से और बीमार होने से बचने और कार्यस्थल सहित आवागमन में परेशानी नहीं हो, इसके लिए रेनकोट उपयोग बेहद जरूरी हो गया है। बाजर में अलग-अलग रेनकोट ग्राहकों के लिए अलग-अलग रेनकोट मिल रहे हैं और प्रतिदिन इनकी बिक्री हो रही है। पुरुष रेनकोट में अधिकतर टू पीस यानी कि सूट और पजामे की अधिकतर बिक्री हो रही है। लोंग कोट की भी मांग बनी हुई है। वहीं महिलाओं और बच्चों के लिए लोंग कोट की ही अधिक बिक्री बाजार में हो रही है।

हर मोहल्ले में हो रही बिक्री

MP में मानसून का आगमन हो गया है। कही तेज तो कही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अब वो दिन गए जब लोग छातें लेकर निकलते थे। अब छातों की जगह रेनकोट ने ले ली है। एेसे में रेनकोट कहां पर सबसे सस्ते व बेहतर मिलते है ये बड़ा सवाल है। रतलाम की बात करें तो शहर के अलग - अलग मोहल्लों में रेनकोट की बिक्री जोरों पर हो रही है।

यहां मिल रहे हैं रेनकोट

शहर में मुख्य बाजारों के अलावा मॉल में भी एक से एक सुंदर रेनकोट मिल रहे है। शहर के भुट्टा बाजार, माणकचौक, चौमुखीपुल, नौलाईपुरा के अलावा दो बत्ती, न्यू रोड, राम मंदिर, महू रोड बासपास आदि जगह पर सस्ते रेनकोट मिल रहे है। इनमे नीले, पीले, लाल, हरे, काले व सफेद रेनकोट प्रमुख रुप से है।

ये है अलग-अलग कीमत

अगर आप सैलाना रोड स्थित पुराने दीपक टॉकिज पर बने मॉल में जाएंगे तो आपको 200 रुपए से लेकर 2000 हजार रुपए तक के रेनकोट मिल जाएंगे। इसी प्रकार न्यू रोड पर भी कुछ दुकानदार 300 रुपए से लेकर 1500 रुपए तक के रेनकोट की बिक्री कर रहे है। जबकि बाजार क्षेत्र में बच्चों के लिए 500 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक के रेनकोट आए हुए है। रंगबिरंगे व आकर्षक ये रेनकोट की मांग शुरू हो गई है।

छोटा भीम आ रहा पसंद

कार्टून कैरेक्टर में बच्चों का सबसे पसंदीदा छोटा भीम इस साल उन्हें बारिश से बचाएगा। रेनकोट कंपनियों ने बच्चों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्टून कैरेक्टर वाले रेनकोट मार्केट में उतारे हैं। बारिश सीजन शुरू हो चुका है और रोज ही लोगों को इससे सामना करना पड़ रहा है। इस मौसम में खुद को बारिश से बचाने के लिए रेनकोट बहुत जरूरी होता है। मार्केट में डिफरेंट स्टाइल एवं कलर में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही बच्चों को बारिश से बचाने मिकी माउस व बच्चों के अन्य साथी भी मार्केट में आए हुए हैं। पैराशूट फैब्रिक से होते हैं निर्मित रैन कोट पैराशूट फैब्रिक के बने होते हैं, ये ऊपर से पहनने में कंफर्टटेबल होते हैं।

Published on:
04 Jul 2018 12:49 pm