
रतलाम. हमारे देश की लगभग 99 प्रतिशत आबादी दूध फटने से दु:खी होती, जबकि मात्र एक प्रतिशत आबादी गाय काटने से व्यथित होती है। जिस दिन यह प्रतिशत उल्टा हो जाएगा। उस दिन हमारा जीवन धन्य हो जाएगा।
यह बात गो माता को लेकर संत गो शरणानंद सरस्वती ने दीनदयाल नगर में चल रही गो कथा में कही। उन्होंने कहा कि प्राचीन धार्मिक मान्यताओं में अक्सर यह माना जाता है कि पृथ्वी का भार या तो एक बैल नंदी बाबा के सींगों पर टिका है, या संपूर्ण धरती को ही एक 'गाय' के रूप में देखा जाता है।
गो माता की रक्षा संभव है
उन्होंने बताया कि गाय को शांति, प्रचुरता और धैर्य का प्रतीक माना जाता है, ठीक वैसे ही जैसे पृथ्वी माता सभी जीवों का भरण-पोषण करती हैं । उसी तरह गो माता भी हम सब का पोषण करती है। इसलिए दूध फटने ओर गाय कटने से व्यथित होने वालो का प्रतिशत हमारे देश में बदलना जरूरी है। तभी गो माता की रक्षा संभव है।
क्रांतिकारी संत ने कहा गो में संपूर्ण ब्रह्मांड
गो क्रांतिकारी संत गो शरणानंद सरस्वती ने दीनदयाल नगर में चल रही संगीतमय श्रीगो कथा में कहा कि हिंदू धर्म में मान्यता है कि गाय के शरीर में तैतीस करोड़ अर्थात 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता हे इसलिए, गाय की पूजा करने का अर्थ साक्षात सभी देवी-देवताओं और संपूर्ण ब्रह्मांड की पूजा करना माना जाता है समुद्र मंथन से निकली दिव्य कामधेनु गाय का संबंध स्वर्ग और पृथ्वी दोनों से है।
ये संत भी पहुंचे
जिस प्रकार पृथ्वी हमें अन्न और जल देती है, उसी प्रकार गौ माता अपने दूध से मानव जाति का पालन पोषण करती है। इस अवसर पर गुरु मां साध्वी राज राजेश्वर देवी बगलामुखी आश्रम नलखेड़ा के संत कृष्णानंद, साध्वी दीदी धनुप्रिया भी मंचासीन थी। गौरतलब है कि यह कथा रतलाम जिले में ही निर्मित होने वाले गो चिकित्सालय के निर्माण के लिए आर्थिक सहायतार्थ हो रही है जिसमे कई गो भक्त मुक्त हस्त से राशि देकर पुण्य काम रहे है।
ये भक्त रहे उपस्थित
कथा शुरुआत होने के पूर्व रामस्नेही हरि मानव परमार्थ सेवा संस्था ने संत गो शरणानंद सरस्वती ओर संत कृष्णानंद का शाल श्रीफल से अभिनन्दन किया। जिसमें प्रकाश परमार, अशोक देवड़ा, संजय सोनी, राघव पंड्या, शांता बाई सांखला, सरस्वती पटेल, वंदना पुरोहित, धीरज पांड्या, तुलसी पटेल, अर्चना यादव, दिलीप मौर्य आदि गुरु भक्त उपस्थित थे। विशेष अतिथि भाजपा नेता बजरंग पुरोहित, अनिता कटारिया, जसवंत कोठारी, प्रहलाद राठौर, कैलाश जमादार, मनोज बोराना, क्षेत्रीय पार्षद संगीता सोनी ने व्यास पीठ का स्वागत सम्मान किया। अंत में गो माता की आरती कर प्रसाद का वितरण गो भक्त सुधीर पाटीदार जगदीश पाटीदार संतोष शर्मा पवन उपाध्याय के द्वारा वितरित किया गया। संचालन अनिल पुरोहित ने किया।