रतलाम

सिर्फ इस शनिवार को ये महायोग, फिर करना होगा एक वर्ष इंतजार, जरूर करें ये उपाय, परिवार रहेगा खुशहाल

सिर्फ इस शनिवार को ये महायोग, फिर करना होगा एक वर्ष इंतजार, जरूर करें ये उपाय, परिवार रहेगा खुशहाल
2 min read
Aug 10, 2018
shani amavasya 2018 hindi news
shani amavasya 2018 hindi news

रतलाम। भगवान शिव का प्रिय माह श्रावण मास के कृष्ण पक्ष को आने वाली अमावस्या हरियाली अमावस्या के रूप में मनाई जाती है। इस साल 11 अगस्त शनिवार को हरियाली अमावस्या होने से शनिजयंती का संयोग भी चार साल बाद बन रहा है। ऐसा संयोग सन् 2014 में बना था जो नागरिक शनिग्रह के प्रभाव से प्रभावित होकर कष्टों का सामना कर रहे है, उनके लिए शनि जयंती पर शनि को प्रसन्न करने अवसर है। यदि यह मौका चूक भी गए तो अगले साल 5 जनवरी 2019 तक इंतजार करना होगा। ये बात प्रसिद्ध ज्योतिषी योगश्री श्रेया जैन ने कही।

इस दिन परिवार में सुख, समृद्धि व पूर्वजों का आशिवार्द प्राप्त करने के सौभाग्यवति महिलाएं त्रिदेव बह्मा, विष्णु महेश का निवास का माने जाना वाला पीपल के पेड़, लक्ष्मी नारायण के लिए आवले के पेड़ की पूजा करती है। सुयोग्य पति के लिए कन्याऐं भी शिव अभिषेक के साथ पीपल के पेड की पूजा करती है । हरियाली अमावस्या के दिन महिलाए व कन्याऐं पेड़ पर रस्सी बांधकर झूले पर झुल कर पर्व को मनाने का भी कहीं कहीं रिवाज है।

इन उपाय से होगा लाभ

हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोपण का भी महत्व है। इस दिन यदि व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार घर,आंगन, बालकनी अथवा बगीचे में पेड़ पौधे लगाते है पर्यावरण में शुद्धता आने के साथ ही घर में खुशी का माहौल रहेगा, स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पडेगा, घर की नकारात्मक ऊर्जा सकात्मक में बदल सकती है। धन प्राप्ति के लिए तुलसी आवला केला बेल, संतान प्राप्ति के लिए पील अश्वगंधा गुडहल, पारिवारिक सुख समृद्धि के लिए नीम आम सौभाग्य प्राप्ति के लिए नारियल, अशोक अर्जुन के पेड़ लगा सकते हैं।

राशि के अनुरूप करे पौधारोपण

मेष राशि - अशोक, लाल कनेर, लाल चंदन, खैर, गुलमोहर, अखरोट ,संतरा कुशा लगाए।
वृषभ राशि - गुलर, मोगरा, लीली सफेद,कनेर का पौधा

मिथुन राशि - सेवफल, अपमार लगाए।
कर्क राशि - अमरूद, पलास, मालती , सफेद कनेर लगाए।

सिंह राशि - लाल गुलाब,मदार या बेलपत्र,लाल रंग का कनेर लगाए।
कन्या राशि - अपमार , सेवफल लगाए।

तुला राशि - गुलर, लीली, मोगरा लगाए।
वृश्चिक राशि - अशोक, लाल कनेर, लाल चंदन,खैर, अखरोट लगाए।

धनु राशि - पीले या नांरगी रंग का गेंदा,कमल का फूल, कैले का पेड़ पीपल का पेड़
मकर राशि - इमली, आर्क,नीम या शमी का पौधा लगाए।

कुंभ राशि - रात रानी,दूर्वा, अश्वगंधा लगाए।
मीन राशि - पीपल, कैला,पीले या नारंगी रंग का गेंदा,पीले रंग का कनेर लगाए।

Published on:
10 Aug 2018 01:46 pm