बता दे कि भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग पुरोहित ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखकर रतलाम के सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के उपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बारे में जब उपाध्यक्ष परिहार से सवाल किया गया तो उन्होंने अधिकारियों को बचाव करते हुए कहा कि सेवा नहीं होती, इसलिए इस प्रकार के आरोप लगा दिए जाते है। जब उनसे सवाल किया गया कि किस प्रकार की सेवा तो उन्होंने कहा कि वे फरवरी माह से चार्ज लिए है, आरोप पूर्व के है, इसलिए इस पर अधिक नहीं कहेंगे।